The Chopal

UP Railway : यूपी के आगरा आने जानें का सफर होगा आसान, यहां तक पहुंचेगी ट्रेन

UP Railway : आगरा आने-जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यात्रियों की सुविधा में विस्तार किया है। जिसके चलते अब गाड़ी संख्या 14012/14011 होशियारपुर - दिल्ली एक्सप्रेस का विस्तार आगरा कैंट (Agra Cantt) तक किया गया है..
   Follow Us On   follow Us on
UP Railway: Traveling to Agra in UP will be easy, the train will reach here

UP : अगर आप ताजमहल का दीदार करना चाहते हैं तो आपके लिए सफर और आसान हो जाएगा। भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने यात्रियों की सुविधा में विस्तार किया है। अब गाड़ी संख्या 14012/14011 होशियारपुर –दिल्ली एक्सप्रेस का विस्तार आगरा कैंट (Agra Cantt) तक किया गया है।

रेलवे की ओर से इस बारे में प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि रेलगाड़ी संख्या 14012/14011 होशियारपुर –दिल्ली- होशियारपुर एक्सप्रेस को आगरा कैंट तक निम्नानुसार यात्रा विस्तार देने का फैसला लिया है । इस बदलाव के बाद यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन के बजाए बरास्ता नई दिल्ली हो कर चलेगी।

आगरा कैंट तक विस्तार-

आगरा आने-जाने वालों के लिए अब सफर आसान हो गया है। नए बदलाव के साथ ट्रेन को होशियारपुर से दिनांक 26.08.2023 से और आगरा छावनी से दिनांक 27.08.2023 से चलाया जाएगा। होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस होशियारपुर से ट्रेन रात 10.25 बजे चलेगी और अगले दिन 10.50 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसी तरह से आगरा कैंट से यह ट्रेन शाम 7.10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09.20 बजे होशियारपुर पहुंचेगी।

सफऱ के दौरान यह ट्रेन आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, कोसी कलां, नई दिल्ली, पानीपत जंक्शन, करनाल , अंबाला कैंट, चंडीगढ़ लुथियाना जंक्शन, फगवाड़ा, जालंधन शहर, जालंधर कैंट खुर्रपुर में रुकेगी। वहीं इस ट्रेन का विस्तार किए जाने की वजह से कई ट्रेनों के टाइमटेबल में बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से उन ट्रेनों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है।

Also Read: Travel Tips : ज्यादा उम्र होने से पहले जरूर घूम लें ये 10 जगहें, दूर-दूर से आते हैं टूरिस्ट