The Chopal

UP Weather 09 September 2023: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, काले बादलों ने बदल मौसम का मिजाज

UP Weather Today 09 September 2023: मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार सितंबर की 9 और 10 तारीख को कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है.

   Follow Us On   follow Us on
UP Weather 09 September 2023: Heavy rain alert issued in these districts of Uttar Pradesh, dark clouds changed the weather pattern

Lucknow Weather Today 09 September 2023: उत्तर प्रदेश में पिछले 36 घंटों में मौसम का बदलता मिजाज ने लोगों को राहत दिलाई है। यहां कई जगहों पर आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश हुई है। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से आए ताजा अपडेट में शनिवार 9 सितंबर के लिए कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। कई जिलों में तो बारिश की स्तिति इस हद तक है कि येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है (बारिश के लिए येलो अलर्ट)।

गिरता हुआ तापमान

उत्तर प्रदेश के मौसम में आये अचानक के बदलाव ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की है। इसके साथ ही, न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई, जिसमें 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, जिससे प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।

ये भी पढ़ें - लुधियाना रेलवे ओवरब्रिज का काम शुरू, आने वाले 5 महीने में होगा पूरा 

लखनऊ में आज भी बारिश की संभावना

लखनऊ में आज यानी शनिवार को भी बारिश की संभावना है और तेज हवाएं चल सकती हैं। बुधवार से रुक-रुककर हो रही बारिश फिलहाल तेज हो गई है। बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है। शहर का अधिकतम तापमान 9 सितंबर को 29 डिग्री सेल्सियस हो सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। दिन के वक्त 90 प्रतिशत बारिश होने के चांसेज हैं। दिन के समय 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की तीव्रता से पुरवाई चल सकती है।

अलर्ट जारी किए गए जिले

9-10 सितंबर को बारिश को लेकर इस कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में 9 सितंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वो हैं:

बस्ती, गोंडा
श्रावस्ती, बहराइच
बाराबंकी, रायबरेली
अमेठी, सुल्तानपुर
अयोध्या, अंबेडकरनगर
और आसपास के इलाके

10 सितंबर को बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है वो जिले हैं:

गोरखपुर, संतकबीरनगर
बस्ती, महाराजगंज
सिद्धार्थनगर, गोंडा
बलरामपुर, सुल्तानपुर
अयोध्या, अंबेडकरनगर

इन जिलों में तेज बारिश की संभावना है, और लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें - राजस्थान में पेट्रोल पम्प रहने वाले है दो दिन तक बंद, सरकार बचा सकती है लाखों लोगों को परेशानी से