जल्द खुलेंगे 2 नए एक्सप्रेसवे, फटाफट पूरा होगा सफर, सुविधाएं देखकर जाने का मन करेगा
Delhi Dehradun Expressway : देश की जनता को अब इन 2 एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि सरकार इन्हे जल्द ही खोलने वाली है। जिससे यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर 2।5 घंटे हो जाएगा। यह वन्यजीवों के अनुकूल डिज़ाइन वाला देश का पहला एक्सप्रेसवे है। ये एक्सप्रेसवे बेहतर कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास और पर्यावरणीय लाभ प्रदान करेगा।
Delhi Mumbai Expressway Opening Date : दिल्ली-मुंबई और दिल्ली से देहरादून जाने वालों का सफर का मजा दोगुना मिलने वाला है। सरकार की दोनों बहुप्रतीक्षित योजना जल्द ही खुलने वाली है। दिल्ली से देहरादून यह देश का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे है जिसे वन्यजीवों के अनुकूल बनाया गया है। इस एक्सप्रेस वे पर चलने का आनंद यह है कि यह 6 घंटे के सफर को मात्र 2।5 घंटे में पूरा कर देगा। इसका मतलब जहां अभी आपको दिल्ली से देहरादून जाने में 6 घंटे लगते थे, वहां अब सिर्फ आप 2।5 घंटे में पहुंच जाएंगे। आइए इसके बारे में और विस्तार से आपको बताते हैं।
साल 2025 में जो एक्सप्रेसवे पूरी तरह से खुलने जा रहे हैं उनमें सबसे पहले नाम आता है, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का। हालांकि, इस एक्सप्रेसवे को आंशिक रूप से खोला जा चुका है और इस साल के आखिरी तक यह पूरी तरह से खुल जाएगा।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस की कुल लंबाई 1350 किलोमीटर है और इसका निर्माण भारतामाला परियोजना के तहत किया जा रहा है।
बहुप्रतीक्षित योजना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
खास बात है कि इस एक्सप्रेसवे की मदद से 12 से 13 घंटे में दिल्ली से मुंबई पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल, मौजूदा ट्रैवल टाइम 24 घंटे है। ऐसे में इस एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद सीधे 12 घंटे यात्रा में बचेंगे। फिलहाल, 630 किलोमीटर रूट को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश के 5 राज्यों (हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र) से गुजरता है।
एक्सप्रेस वे के कुछ अलग फीचर्स
दिल्ली से देहरादून से जोड़ना वाला 264 किलोमीटर लंबा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भी तैयार हो चुका है। अब इसके उद्घाटन का इंतजार है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए आप महज ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंच जाएंगे। इस एक्सप्रेसवे पर हरिद्वार तक कनेक्टिंग रोड भी बनाई जा रही है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात यह है कि यहां एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जो कि राजा जी नेशनल पार्क से गुजरेगा। इसकी लंबाई करीब 12 किलोमीटर होगी। इस दौरान आप कार में बैठे-बैठे चलते-फिरते वाइल्ड सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे।
इस वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निर्माण वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसके लिए यहां पर 300 मीटर लंबी डाटकाली सुरंग बनाई गई है, जिसे जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है।
समय की बचत
खास बात है कि इन एक्सप्रेसवे पर घंटों की दूरी मिनटों में पूरी हो जाएगी। क्योंकि, यहां वाहनों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करीब 32 किलोमीटर लंबा पहला हिस्सा नई दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से यूपी के बागपत तक जाता है। ऐसे में इसके चालू होने से दिल्ली से बागपत पहुंचने में केवल 25 मिनट ही लगेंगे।