UP में 57 नगरपालिकाओं में होगा विदेश जैसा विकास, 40 हजार करोड़ से होगा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की 57 नगर पालिकाओं को स्मार्ट बनाने के लिए एक बड़ी परियोजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं को सुधारने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है। अन्नपूर्णा रसोई योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता का उचित मूल्य पर भोजन उपलब्ध कराना होगा। बता दे की 10 करोड़ की व्यवस्था की गई है। ​

 
UP में 57 नगरपालिकाओं में होगा विदेश जैसा विकास, 40 हजार करोड़ से होगा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश सरकार अब नगर पालिकाओं को स्मार्ट बनाने की दिशा में काम कर रही है. उत्तर प्रदेश में शहरी विकास में यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी। स्मार्ट शहरों का निर्माण लोगों को बेहतर जीवन स्तर, बेहतर बुनियादी सुविधाएं, और नए अवसर देगा। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य को स्मार्ट राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश सरकार ने स्मार्ट सिटी कार्यक्रम को नगर पालिकाओं में बढ़ाना शुरू कर दिया है। पालिकाओं को भी स्मार्ट बनाया जाएगा, इसके लिए 40 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ईज ऑफ लिविंग के मानकों पर इन स्मार्ट नगर पालिकाओं को बनाया जाएगा।

इंट्रीग्रेटेड कमांड सेंटर (आईसीसी) सेंटरों को डिजिटल गवर्नेंस, स्मार्ट पार्किंग और प्रकाश नियंत्रण के लिए बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने स्मार्ट नगर निकाय योजना की शुरुआत करके शहरी विकास को नई दिशा दी है। यह योजना राज्य के जिला मुख्यालय वाले नगर पालिका परिषदों को स्मार्ट शहरों में बदल देगी। वित्तीय वर्ष 2025.26 के बजट में इसके लिए करोड़ों का निवेश किया गया है। आधारभूत ढांचे का विकास स्थानीय अर्थव्यवस्था, निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देगा। योगी सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 40 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की थी, जिसके बाद 145 करोड़ रुपये की टोकन मनी स्वीकृत हो गई है और काम शुरू हो गया है।

प्रमुख लक्ष्य और योजनाएं

स्मार्ट नगर पालिकाओं में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक कार्यों को डिजिटल रूप से संचालित करने का एक प्रणाली विकसित करेगा। इसके तहत आईसीसी सेंटर से सीसीटीवी सर्विलांस, AI और चौटबाट युक्त नागरिक सुविधाओं का विकास और एकीकृत गोशाला प्रबंधन प्रणाली का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली प्राथमिकताओं में से एक है यह योजना। अत्याधुनिक नागरिक सुविधाएं नगर विकास विभाग द्वारा बनाई जा रही हैं। ध्वनि, वायु और जल प्रदूषण को सही ढंग से नियंत्रित किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में जलभराव को दूर करने के लिए विद्युत और पानी की निर्बाध आपूर्ति नियंत्रित की जाएगी। सड़क विक्रेताओं के लिए अलग से वेडिंग क्षेत्र बनाया जाएगा, जिसमें स्मार्ट पार्किंग, डिजिटल ट्रैफिक नियंत्रण और प्रकाश नियंत्रण की सुविधाएं होंगी।

शहरी विकास में पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा 

स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में डिजिटल लाइब्रेरी, प्रदर्शनी स्थल, आडिटोरियम, सीसी रोड और जंक्शन का पुनर्निर्माण शामिल होगा। स्मार्ट नगर पालिकाओं में स्वस्थ जीवन के साथ टिकाऊ विकास का निर्माण किया जा रहा है। सौर ऊर्जा को नवीकरणीय ऊर्जा के अन्य स्रोतों के साथ मिलाकर विकसित किया जा रहा है। विकास योजनाओं में पर्यावरण संरक्षण का खास महत्व है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर को सुधारने, लोगों को बेहतर सेवाएं देने और शहरी विकास को संतुलित और समावेशी बनाने की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम है। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट नगर निकाय योजना के माध्यम से शहरी विकास में पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा दिया है।