UP में 58 किलोमीटर की नई रेल लाइन बिछेगी, इन 2 शहरों के बीच होगा ट्रैक का निर्माण

UP News : धामपुर से काशीपुर के लिए नई रेलवे लाइन के बनने की आस जग गई है। जनरल मैनेजर नॉर्थ रेलवे बड़ोदा हाउस, नई दिल्ली की ओर से इसके सर्वे के लिए 1.45 करोड़ की धनराशि को आवंटित कर दिया गया है। यह रेल मार्ग करीब 58 किलोमीटर लंबा होगा। सर्वे प्रकिया के पूरा होने के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा।

 

Uttar Pradesh News : विधायक अशोक राणा ने बुधवार को जानकारी दी कि वह पिछले दिनों केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिले थे। उन्होंने क्षेत्र की कई समस्याओं के बारे में अवगत कराया था। रेल मंत्री ने तत्काल उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बताया कि 27 फरवरी को रेल मंत्री के आदेश पर जनरल मैनेजर नॉर्थ रेलवे बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली ने धामपुर-काशीपुर तक के लिए 58 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। सर्वे के लिए करीब 1.45 करोड़ रुपये की धनराशि को आवंटित भी कर दिया है। बताया गया कि जल्दी रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग की ओर से सर्वे शुरू कर दिया जाएगा।

ये पढ़ें - UP में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बसेंगे 11 नए शहर, राज्य के इन जिलों के होंगे नजदीक

नई रेलवे लाइन का ये होगा संभावित मार्ग

अधिकारियों ने बताया कि रेल मार्ग का वैसे तो सही पता तभी लगेगा जब सर्वे कार्य पूरा हो जाएगा। पर संभावना है कि नई रेल लाइन धामपुर स्टेशन से धामपुर चीनी मिल की बैक साइड से होकर निकलेगी, जो शेरकोट, भूतपुरी, जसपुर होती हुई सीधे काशीपुर के लिए जाएगी। यही संभावित उचित रेल मार्ग भी है।

आर्थिक प्रगति के पथ पर दौड़ेगा जिला

इस रेलवे लाइन के बनने से न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को आवागमन की सुविधा भी होगी। सर्वे को मंजूरी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। नगीना लोकसभा संयोजक महेंद्र धनौरिया ने नई रेल लाइन बनने पर रेल मंत्री का आभार जताया है। कहा कि इसके बनने से क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। कुमाऊं तथा गढ़वाल की यात्रा सुगम होगी।

जताई खुशी

नगर मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, नागेश्वर दयाल गहलोत, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, सुभाष चौहान, ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान, नीरज प्रताप सिंह आदि ने भी प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि इससे क्षेत्र का बड़ा विकास होगा। लोगों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी।

ये पढ़ें - UP के इस शहर में बनेगा नया बस स्टैंड, लखनऊ भेजा गया नक्शा, जल्द शुरू होगा निर्माण