8th Pay commission: कर्मचारियों को सुझाव देने के लिए एक और मौका, इस तारीख तक आयोग के समक्ष रखें अपनी बात

8th Pay commission : केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वेतन आयोग ने कर्मचारियों के साथ बैठक करने शुरू कर दी है और नए वेतन आयोग पर कर्मचारियों के सुझाव मांगे जा रहे हैं। मेमोरेंडम जमा करने की तारीख को भी आगे बढ़ाया गया है। चलिए जानते है आखिर कब तक लागू होगा नया वेतन आयोग। 
 
 

TheChopal, 8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी। इसके बाद नवंबर 2025 में आठवें वेतन आयोग का गठन किया गया। अब गठन को 7 महीने से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन अभी तक नया वेतन आयोग (New Pay Commission) लागू नहीं किया गया है। देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है, लेकिन अब जल्द ही सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। 

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग? 

दरअसल, आठवें, वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है और वेतन आयोग की ओर से अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक की जा रही है और कर्मचारियों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। ‌वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों को राहत देते हुए सुझाव और मेमोरेंडम जमा करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को सुझाव देने का एक और मौका मिल गया है। 

वेतन आयोग के इस फैसले के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या नए वेतन आयोग को लागू होने में अभी और समय लगेगा? नए वेतन आयोग के गठन के बाद सिफारिश को सौंपने में लगभग 18 महीने का समय लगता है। इस हिसाब से आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) अप्रैल 2028 तक लागू हो सकता है।

देरी से वेतन आयोग लागू होने पर क्या पड़ेगा प्रभाव? 

आठवें वेतन आयोग के लागू होने की तारीख लगातार बढ़ती जा रही है और इसका असर सरकार और कर्मचारी दोनों पड़ सकता है। दरअसल, संभावनाएं है कि नए वेतन आयोग (New Pay Commission News) को लागू होने में कितना भी समय क्यों न लग जाए। इसे 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। यदि सिफारिशें लागू होने में लंबा समय लगता है तो ऐसे में कर्मचारियों का एरिया बढ़ेगा। नई वेतन संरचना लागू होने पर सरकार को एरिया का एकमुश्त भुगतान करना होगा। इससे सरकारी खजाने पर सीधा बोझ बढ़ेगा।

कर्मचारियों को होगा आर्थिक नुकसान - 

एक्सपर्ट का कहना है की केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक सैलरी के सामान एरियर (Arrears Update) मिल सकता है। इससे देरी से लागू हए वेतन आयोग के कारण कर्मचारियों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। लेकिन हाउस रेंट अलाउंस (HRA) जैसे कुछ भत्तों का पूरा लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि नया वेतन आयोग लागू होने के बाद HRA समेत कई भत्तों का भुगतान आमतौर पर तुरंत प्रभावी नहीं होता है। ऐसे में नए वेतन आयोग की रिपोर्ट जितनी देरी से आएगी। कर्मचारियों की कुछ संभावित वित्तीय लाभों पर उतना ही असर पड़ सकता है।

बढ़ाई गई मेमोरेंडम जमा करने की तारीख - 

हाल ही में वेतन आयोग ने मेमोरेंडम जमा करने की प्रक्रिया को बढ़ा दिया है। सबसे पहले इसे 5 मार्च 2026 से शुरू किया गया था। शुरुआत में इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई थी। इसके बाद 31 में तक इसे आगे बढ़ाया गया। अब इसकी अंतिम तारीख 15 जून रखी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि मेमोरेंडम केवल वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in  के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ईमेल, पीडीएफ या हार्ड कॉपी के रूप में भेजे गए सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा।