UP में 94 गांवों की जमीन पर बनेगा नया शहर, भूमि के बढ़ेंगे रेट, 14 लाख लोगों की बदलेगी तस्वीर 
 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश लगातार बुनियादी ढांचे और शहरी विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है। अब जो नया शहर बसाने की योजना चल रही है, वह राज्य के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकती है।

 
UP में 94 गांवों की जमीन पर बनेगा नया शहर, भूमि के बढ़ेंगे रेट, 14 लाख लोगों की बदलेगी तस्वीर 

UP News: उत्तर प्रदेश विकास के मामले में देश में अभी भी अग्रिम राज्य बना हुआ है। इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश में एक और नया शहर बसाने की तैयारी तेज चल रही है. यह नया शहर 94 गांवो की जमीन पर विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से बहुत बड़ी आबादी और आसपास के इलाकों को बहुत फायदा पहुंचेगा। यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे बनाया जा रहा नया शहर में कोई औद्योगिक गतिविधि नहीं होगी जो ताज के वातावरण और सौंदर्य को प्रभावित करे।

योजना में जरूरी बदलावों

ताज नगरी अब एक स्मार्ट शहर बनने वाली है। न्यू आगरा अर्बन सेंटर, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा विकसित किया जाएगा, सुनियोजित, प्रदूषणमुक्त और औद्योगिक दृष्टि से समृद्ध एक शहर बन जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय योजना बनाई गई है और जून में उद्यमियों, स्टेकहोल्डर्स और आगरा विकास प्राधिकरण के साथ एक विशेष बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में उद्योगों, बुनियादी ढांचे और योजना में जरूरी बदलावों पर चर्चा होगी।

यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर नया शहर बनाया जाएगा, लेकिन ताजमहल की सुंदरता और पर्यावरण को बचाने के लिए ताज ट्रैपेजियम जोन (TTJ) को पूरी तरह से प्रदूषित नहीं किया जाएगा। यहां किसी भी औद्योगिक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी जो ताज के वातावरण और सौंदर्य को खराब कर सकती है। जोनल प्लान की आधार रिपोर्ट में क्षेत्र की जनसंख्या घनत्व, सड़कों की आवश्यकता, परिवहन प्रणाली, जल स्रोत (जैसे यमुना), पर्यावरणीय प्रभाव, उद्योग और व्यापार की संभावनाओं का अध्ययन किया गया है।

औद्योगिक क्षेत्र से शुरू होकर, 14.6 लाख लोगों के लिए घर बनेंगे

शहर के प्रारंभिक हिस्से में औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस स्मार्ट शहर में 14.6 लाख लोगों को घर देने की योजना है और लगभग 8.5 लाख लोगों को काम मिलेगा। शहर का विस्तार पहले 36 गांवों में होगा, फिर 9500 हेक्टेयर क्षेत्र में शेष 58 गांवों को शामिल करते हुए होगा। यहां आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक, हरित और आधुनिक परिवहन सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि न्यू आगरा को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। जोनल प्लान को जून में स्टेकहोल्डर्स से सुझाव लेकर अंतिम रूप दिया जाएगा। किसी भी आवश्यक बदलाव को शामिल किया जाएगा।