Agriculture : बंजर जमीन पर भी कर दिया कमाल, अब कर रहा हैं मोटी कमाई
 

Mahogany tree farming: हम आपको बिजनेस में सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जिसके रेतीली जमीन पर पेड की खेती ने सबको हैरान कर दिया। शुरू में वे सफल नहीं हुए, लेकिन उन्होंने मेहनत से अच्छी कमाई की और मिसाल कायम की. आइए जानते हैं इस किसान की कहानी।

 

Mahogany tree farming: यह कहते हैं कि किसी बात को ठान लेना असंभव नहीं है। प्रकृति भी आपका साथ देती है अगर आप सच्चे मन से कोशिश करते हैं। राजस्थान के टांकला गांव के एक किसान लिखमाराम मेघवाल ने हार नहीं मानी और सूखे रेगिस्तान में एक "पैसों वाला पेड़" लगाया। बंजर जमीन पर खेती करना मुश्किल है और पेड़ लगाना भी मुश्किल है। जहां कोई पेड़ नहीं था, वहां मेघवाल ने असंभव को संभव कर दिखाया और आज उन पेड़ों से अच्छी कमाई कर रहे हैं।  

ये पढ़ें - News Rules 2024 :1 जनवरी से बदल जाएंगे ये 3 नियम, अभी निपटा ले जरूरी काम 

रेगिस्तान में उगाया 'पैसों वाला पेड़'

लॉकडाउन के दौरान मेघवाल घर में बैठे रहे। उस खाली समय में वे जैविक खेती करने लगे। वे जानकारी जुटाने लगे। वे महोगनी के पेड़ लगाने लगे। रेगिस्तान में पानी नहीं होने के कारण ये काम कठिन था। उन्होंने कोशिश नहीं छोड़ी, भले ही जमीन बंजर हो, तेज धूप और कड़ाके की ठंड हो। उन्होंने कोशिश की जब तक महोगनी के पेड़ नहीं लगे।  

यूट्यूब से सीखा तरीका 

मेघवाल ने यूट्यूब से महोगनी की खेती का तरीका सीखा। उसे लगाने, उसकी देखभाल करने, सिंचाई का तरीका जानने के लिए यूट्यूब का सहारा लिया। उन्होंने अपने खेत में 100 महोगनी के पेड़ लगाए, लेकिन उसमें से 90 पेड़ खराब हो गए। निराशा तो हुई, लेकिन मेघवाल ने हार नहीं मानी। उन्होंने बाकी के बचे 10 पेड़ों का अच्छे से ख्याल रखना शुरू किया। पेड़ों की देखभाल के लिए रिसर्च और कृषि विशेषज्ञों से जानकारी इक्ट्ठा की। आज उनके पेड़ तीन साल के हो चुके हैं। हालांकि महोगनी के पेड़ों को पूरी तरह से बड़े होने में 12 साल लगते हैं।  

क्यों खास होते हैं महोगनी के पेड़ 

महोगनी के पेड़ों को 'पैसों वाला पेड़' कहकर बुलाते हैं। इस पेड़ से महंगी वस्तुएं बनाई जाती है। खासतौर पर हथियारों को बनाने में महोगनी की लकड़ी का इस्तेमाल होता है। राइफल बनाने में इस लकड़ी का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा इससे नाव, फर्नीचर, प्लाईवुड, डेकोरेटिव आइटम, मूर्तियां आदि बनाई जाती है। महोगनी की लकड़ियां जल्दी खराब नहीं होती है, इसलिए इसकी डिमांड काफी हाई होती है।

ये पढ़ें - Delhi की सड़कों पर लेकर निकले अगर ये वाहन, कटेगा 20000 रुपये का चालान 

बाजार में इसकी लकड़ियों की कीमत 2000 रुपये प्रति घन फुट तक होती है। इसे लगाने में बहुत मेहनत नहीं करनी होती है। खाद-पानी का थोड़ा ध्यान रखना होता है। जड़ों में दीमक न लगे, इस बात का खास तौर पर ध्यान रखना पड़ता है।  इसे लगाने में बहुत पानी की जरूरत नहीं होती है। बस इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि जड़ों में पानी न लगे।  इसकी खेती से किसान मोटी कमाई कर सकते हैं।