UP में इस शहर में 134 Km लंबा बनेगा एक और फोरलेन हाईवे, जमीन की कीमत में आएगा उछाल 
 

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की जनता को एक और हाईवे की सौगात मिली हैं। इस हाईवे के बाद आम जनता को आने जाने में बड़ी राहत मिलेगी। आपको बता दे की 134 किमी. फोरलेन हाईवे पर तीन बाईपास बनाने की योजना भी हैं। 
 
 

UP News : शुक्रवार को, लोकसभा चुनाव से पहले, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जिले का दौरा किया। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा में उन्होंने रायबरेली-लालगंज हाईवे को फोरलेन बनाने और बछरावां और लालगंज में बाईपास बनाने की घोषणा की। इससे रायबरेली को लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या और प्रतापगढ़ फोरलेन से जोड़ा जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने सुल्तानपुर से लखनऊ के बीच चलने वाले 134 किमी. फोरलेन हाईवे पर तीन बाईपास बनाने की घोषणा की। उन्होंने घोषणा की कि गोसाईगंज में 148 करोड़ रुपये, गंगागंज में 180 करोड़ रुपये और हैदरगढ़ में 213 करोड़ रुपये की लागत से बाईपास बनाए जाएंगे। प्रतापगढ़ के सांसद संगमलाल गुप्ता की मांग पर सड़क से जुड़े तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। गडकरी ने कहा कि राज्य में तीन राजमार्गों का निर्माण चल रहा है।

10 साल पहले यूपी में 7643 किमी. राजमार्ग थे। आज लगभग 13 हजार किमी. से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जो भी माँगा, उसे दिया गया। मैं कहता हूं कि आज वह मंजूरी और घोषणा कर रहे हैं कि विकास कार्य छह महीने के अंदर शुरू होंगे। झूठ नहीं बोलता।

ये पढ़ें - UP में बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली खर्च का पल-पल जानकारी, विभाग चलाएगा खास प्लान