UP में बिजली चोरों को दी गई बड़ी राहत, इस शर्त पर दिया जाएगा कनेक्शन
UP News : आज के समय में बिजली के बिना कोई भी काम नहीं हो सकता है। बिजली आने के बाद काम काफी ज्यादा आसान हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बिजली चोरी के मामले उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा सामने आते रहते हैं। बिजली चोरी करना जुर्म है और इसका दंड भी मिलता है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी करने वालों को भी बड़ी सहूलियत दी गई है। सिर्फ एक सादे कागज में आवेदक को बताना होगा कि बिजली चोरी के मामले में क्या नीतिगत फैसला होगा।
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में बिजली चोरी के मामले तो काफी ज्यादा सामने आते रहते हैं। बिजली चोरी को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से कड़े कदम भी उठाए जाते हैं। बिजली चोरी करना एक जुर्म है इसको लेकर आपको जमाने के साथ जेल की सजा भी हो सकती है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी करने वालों को भी बड़ी राहत दी गई है।
बिजली चोरी होने पर भी चार किलोवाट का कनेक्शन मिलेगा। सिर्फ एक सादे कागज में आवेदक को बताना होगा कि बिजली चोरी के मामले में क्या नीतिगत फैसला होगा। नीतिगत फैसला उसे मानना पड़ेगा। सोमवार को पावर कॉरपोरेशन (वाणिज्य) के निदेशक (निधि कुमार नारंग) ने सभी डिस्कॉम के MD को आदेश दिया। बिजली चोरी के मामले में लंबित बकाया या एफआईआर होने पर चार किलोवाट तक के घरेलू और कॉमर्शियल कनेक्शन देने के संबंध में पूर्व में निर्गत कॉरपोरेशन के आदेश को संशोधित किया जाएगा।
ऐसे आवेदक जिनके खिलाफ पहले बिजली चोरी के मुकदमे व एफआईआर दर्ज हैं उन्हें सादा पेपर पर इस आशय का पत्र मिला कि ऐसे प्रकरणों पर भविष्य में जो भी नीतिगत निर्णय होंगे वह उन्हें स्वीकार करेगा। उनके पास बिजली कनेक्शन होना चाहिए।
विद्युत चोरी के मामले में 51 लोगों पर मुकदमा दर्ज
सोमवार को लेसा ने बिजली चोरी को कम करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता रमेश चन्द्र पांडेय ने मेडिकल कॉलेज, मेहताबबाग, आजाद नगर, नादान महल रोड, हनुमान सेतु और चौपटिया उपकेंद्र क्षेत्रों में छापेमारी शुरू की। इस अवधि में 115 घरों में मीटर चेक किए गए। बिजली चोरी में 34 लोग गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा, तीन उपभोक्ता दुबग्गा, मोहनलालगंज और मलिहाबाद में चोरी करते पाए गए। आलमबाग और वृंदावन में एक-एक उपभोक्ता, कानपुर रोड में दो लोग बिजली चोरी करते हुए गिरफ्तार किए गए। सभी 51 लोगों के खिलाफ विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया।