UP के इस जिले में फिर गरजा बुलडोज़र, दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त
 

Up Big News : उत्तर प्रदेश में सरकार अवैध निर्माण को लेकर कड़ी सख्ती का रुख अपना रखा हैं। आपने अक्सर सुना या देखा होगा की यूपी में अवैध निर्माण पर आए दिन बुलडोज़र चलते हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की हैं। यूपी के इस ज़िले में गरज बुलडोज़र

 

The Chopal, New Delhi : यूपी में भू-माफिया के मन में डर बना हुआ हैं। अब उत्तर प्रदेश में बाबा का बुलडोजर गरज रहा है। भू-माफिया इससे घबरा गए हैं। अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में कार्रवाई की जा रही है। मेरठ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को फिर से अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। मेरठ की मवाना तहसील में एक दर्जन से अधिक अवैध इमारतें गिरा दी गई हैं।

मेरठ विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों को तोड़ डाला। भूमाफियाओं का होश उड़ गया जब वे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाते देखे। इसके बाद भी कार्रवाई जारी है। जहां आज एमडीए ने दो अवैध कॉलोनी और कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की है। सुबह ही मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम मवाना पहुंच गई। बाद में अवैध कॉलोनी एक-एक करके ध्वस्त कर दी गई।

ये पढ़ें - UP में इस जिले की सड़क बनेगी फोरलेन, चौड़ीकरण से लोगों में खुशी की लहर 

भू-माफियाओं में खौफ

अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस बल और प्राधिकरण की टीम के चलते भूमाफियाओं के मंसूबे फैल गए। मेरठ विकास प्राधिकरण अवैध कॉलोनी पर सख्त है। अवैध निर्माण करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। ताकि शहर सुंयोजित रूप से विकसित हो सके।

प्रदेश के कई जिलों में कार्रवाई

गौरतलब है कि राज्य के कई जिलों में अवैध निर्माणों को गिरा दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बाबा का बुलडोजर गरज रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस कठोर कार्रवाई से भू-माफिया घबरा गए हैं। ग्रेटर नोएडा में भी बुधवार को पांच जेसीबी और एक डंपर लेकर लगभग 40 हजार वर्ग मीटर की जमीन को अतिक्रमण से बचाया गया।

ये पढ़ें - Haryana में अब बंद नहीं होगें पेट्रोल पंप, हड़ताल का फैसला एसोसिएशन ने किया रद्द