Cheapest Dry Fruits Market : यहां सब्जियों के भाव में मिलते हैं काजू बादाम

Dry Fruits Market : काजू और बादाम की कीमतें अक्सर बाजार और स्थान के आधार पर अलग अलग होती है। अगर आप कोई सस्ती मार्केट की तलाश कर रहे है तो ये बाजार आपके लिए बेस्ट है। यहां आपको सब्जियों के रेट में काजू बादाम मिल जाएंगे।

 
Cashew nuts and almonds are available here at the price of vegetables.

The Chopal News : सबसे सस्ता ड्राई फूट्स भारत के झारखंड राज्य में मिलता है, और झारखंड के जामताड़ा जिले को काजू नगरी के नाम से भी जाना जाता है। झारखंड में काजू की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है और इसके कारण ड्राई फूट्स की कीमतें बहुत कम होती हैं।

जामताड़ा में काजू बादाम की कीमत

भारत में बाजारों में अच्छे काजू की कीमत लगभग 900 से 1000 रुपये किलो के बीच होती है, लेकिन झामताड़ा में सड़क किनारे लोग काजू और बादाम बेचते हैं। यहां पर काजू की कीमत किलो के लिए मात्र 30 रुपये तक होती है, और बादाम की कीमत 40 रुपये प्रति किलो तक हो सकती है।

जामताड़ा में क्यों सस्ता है काजू बादाम

जामताड़ा में करीब 50 एकड़ ज़मीन पर काजू की खेती होती है, और इसके कारण यहां काजू के बड़े बागान हैं। काजू के बगीचों में काम करने वाले लोग ड्राई फूट्स को बहुत ही सस्ते दाम पर बेचते हैं। झारखंड की उपराजधानी दुमका में भी काजू की खेती होती है, और वहां की जलवायु और मिट्टी काजू की खेती के लिए अनुकूल होती है। हालांकि किसानों को अपनी उपज के लिए उचित मूल्य नहीं मिल पाता है, और इसके अलावा इस इलाके में कोई प्रोसेसिंग प्लांट नहीं है, इसके कारण ग्रामीण खेती से अधिक मुनाफा नहीं कमा पाते।

Also Read : LPG Price Cut: LPG स‍िलेंडर के फिर रेट गिरे, 157 रुपये कम होने के बाद आज मिलेगा इतने में