Cotton City: भारत की किस सिटी को कपास का शहर कहा जाता है, चलिए जानें 

भारत के शहरों को जानने की अपनी इस कड़ी में हम इस लेख के माध्यम से एक नए शहर के बारे में जानेंगे। क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को ‘Cotton City’ कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम शहर और इसकी वजह को जानेंगे।

 

Cotton City: भारत के अलग-अलग शहरों की अपनी पहचान है। देश के हर शहर का अपना इतिहास, कला और संस्कृति है, जो कि इन्हें अन्य शहरों से अलग बनाती है। हालांकि, इन सबके अलावा भी यहां पर बहुत कुछ है, जो कि शहर को विशेष बनाने में सहयोग करता है। 

भारत के शहरों को जानने की अपनी इस कड़ी में हम इस लेख के माध्यम से एक नए शहर के बारे में जानेंगे। क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को ‘Cotton City’ कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम शहर और इसकी वजह को जानेंगे।

भारत को ज्ञान, धर्म, संस्कृति, परंपराएं और खान-पान का देश कहा जाता है। यहां कुछ किलोमीटर की यात्रा पर ही आपको भाषा, खान-पान और संस्कृति में फर्क देखने को मिल जाएगा।

भारत के हर शहर का अपना समृद्ध इतिहास है। इसके साथ ही उस शहर से जुड़ी होती हैं अनूठी परंपराएं, वेशभूषा और बहुत-सी ऐसी चीजें, जो कि शहरों को विशेष बनाने का काम करती हैं।

यही वजह है कि भारत के कुछ शहरों ने न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है।

भारत के विभिन्न शहरों को जानने की अपनी इस कड़ी में इस लेख के माध्यम से हम भारत के एक नए शहर के बारे में जानेंगे, जिसे ‘Cotton City’ के नाम से भी जाना जाता है।

क्या आपको पता है कि यह शहर कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से इस शहर और इसके पीछे की वजह से बारे में जानेंगे।

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बसे अलग-अलग शहरों की अपनी खूबी है।

इसी में शामिल है भारत का महाराष्ट्र राज्य, जिसमें स्थित यवतमाल शहर को भारत का रूई का शहर कहा जाता है।

यवतमाल जिले की सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, यह जिला 135782 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसके साथ ही यहां की साक्षरता दर 57.96 फीसदी है। यहां पर कुल ब्लॉक 16 और 31 पुलिस स्टेशन हैं। वहीं, इस जिले में चार भाषाएं बोली जाती हैं।

अब सवाल यह है कि आखिर इस जिले को ही रूई का शहर क्यों कहा जाता है, तो आपको बता दें कि इस शहर में तीन चीजें प्रमुख रूई के उत्पादन की बात करें, तो यह जिला टॉप पर आता है। इसके साथ ही यहां पर कपड़े और रूई को लेकर भी कई मिल हैं। जिला प्रशासन की वेबसाइट के मुताबिक, यहां पर काफी पुरानी रायमंड कपड़े की मिल है, जो कि इस शहर को पहचान देने का काम करती है।

ALSO READ - खुशखबरी: 20 रुपये लीटर मिलेगा सरसों का तेल, इन लोगों को मिलेगा फायदा