बरेली में गाय और उसकी बच्ची के साथ हुई शर्मनाक हरकत, भेजा गया अस्पताल
 

 

THE CHOPAL - उत्तर प्रदेश में बरेली में एक बहुत ज्यादा शर्मनाक घटना सामने आई हैं। आपको बता दे की सुभाषनगर क्षेत्र में एक गाय और उसकी एक माह की बछिया को मार डाला गया। पुलिस ने मामले को पशु क्रूरता की धारा के तहत दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। दोनों जानवरों को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - Work Visa Countries : अब कमा सकेंगे मोटा पैसा, इन 5 देशों में काम के लिए मिलेगा वीजा

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर एक प्लाट पर एक गाय और एक माह की बछिया को बाँध दिया गया था। दोनों को दुष्कर्म की आशंका भी है। शिक्षक ने सुबह अपने प्लाट पर खून बहता देखते ही पुलिस को सूचना दी। गाय और बछिया को क्यारा ब्लॉक पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टर ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें - इस पुलिसवाली की खूबसूरती देख हर कोई हुआ दीवाना, नहीं हट रही लोगो की नजरे 

गणेशनगर निवासी प्राइवेट शिक्षक मनोज मिश्रा का प्लाट सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित स्टेट बैंक के पास है। उन्होंने यहां दो गाय पाल रखी हैं। गाय ने एक महीने पहले बछिया को जन्म दिया था। सोमवार रात 11 बजे, हर दिन की तरह, वह प्लाट में ताला मारकर अपने घर चले गए। जब वे मंगलवार सुबह छह बजे पहुंचे, तो गाय-बछिया गंभीर हालत में पड़ी हुई थी। गाय के गुप्तांग से खून बहता देख, उन्होंने आसपास के लोगों को एकत्र कर डायल 112 पर गाय की हत्या की सूचना दी। करगैना चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ 112 की कॉल पर मौके पर पहुंचे। गाय-बछिया को क्यारा ब्लॉक के पशु अस्पताल में ले जाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से लगता है कि दोनों पशुओं को गलत व्यवहार किया गया है। पशुओं का सीमन निकालकर जांच की जाएगी कि वह जानवर या इंसान का है।

ये भी पढ़ें - फुटपाथ पर सोने से लेकर सालाना लाखों की कमाई का सफर, जाने दिव्यांग दंपति के व्यवसाय की कहानी 

इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखते हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस ने गाय को गंभीर हालत में पड़े हुए स्थान पर एक सिम, बीड़ी और रस्सी बरामद की है। पुलिस किसका सिम है पता लगाने की कोशिश कर रही है। सिम कहीं फंसाने के लिए नहीं फेका गया है।