UP में भीषण आंधी-बरसात से बर्बाद हुई फसलें, आने वाले 24 घंटे मौसम कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 
 

UP News : यूपी के कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश ने कई फसलों को बर्बाद कर दिया। फसल गिरने से बहुत नुकसान हुआ है। देखें अगले 24 घंटे का मौसम-

 

UP Weather Forecast : धूलभरी आंधी के साथ यूपी के कई जिलों में हुई बारिश ने कई फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा ने सिंचाई करने वाले किसानों की गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया। आंधी आम फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। तेज हवा और कई जगह बारिश से मौसम भी शुष्क हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहेगा। हवा सामान्य गति से पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है। लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 23 मार्च को फिर मौसम बदलेगा और बहुत से स्थानों पर बारिश होगी।

ये पढ़ें - YouTube से विडियो देखकर मंगवाई गाय, लग गया भारी चूना

बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम एकाएक बदल गया। धूलभरी आंधी के बाद उत्तरी भागों में भी बारिश हुई। बारिश और आंधी से मौसम शुष्क हो गया, जिससे गायब ठंड फिर वापस आ गई। हवा ने गेहूं की सिचाई करने वाले किसानों की फसल गिरा दी। जिससे नुकसान हो सकता है। धूलभरी आंधी ने कई लोगों के घर भी गिरा दिए। हवा ने भी आम में लगे बौर नीचे गिराए। जिससे आम की फसल खराब हो सकती है। 

आंधी से बिजली आपूर्ति भी हुई प्रभावित

तेज हवा और बहुत से स्थानों पर बारिश ने भी बिजली आपूर्ति को प्रभावित किया है। ग्रामीण इलाकों में पेड़ की टहनियों का फाल्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई है। शहरी क्षेत्र में आपूर्ति काफी समय तक प्रभावित रही। आंधी से कुछ जगहों पर बारिश ने बहुत नुकसान नहीं किया है। बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने में लगे हुए हैं। जिससे पूरी ग्रामीण आपूर्ति भी बहाल हो सके।

बारिश से बदला मौसम

बारिश और आंधी ने मौसम को बदल दिया है। मौसम बदलने से चली गई ठंड फिर वापस आई।  आगामी चौबीस घंटे शुष्क रहेंगे। हवा सामान्य गति से पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है।

ये पढ़ें - UP में बनेगा प्रदेश का पहला अरोमा पार्क, होगा 200 एकड़ जमीन का अधिग्रहण, इस शहर की खुलेगी किस्मत