UP में कर्मचारियों-शिक्षकों की हुई बल्ले-बल्ले, 4 फीसदी बढ़ा DA 
 

UP News : योगी आदित्यनाथ ने यूपी के कर्मचारियों और पेंशनरों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इनका महंगाई 4% बढ़ा दिया है। जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता बढ़ा जाएगा।

 

UP Government Increased DA: योगी आदित्यनाथ ने यूपी के कर्मचारियों और पेंशनरों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इनका महंगाई 4% बढ़ा दिया है। जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता बढ़ा जाएगा। 10 लाख राज्य कर्मचारियों और 8 लाख शिक्षकों को योगी सरकार के इस निर्णय से लाभ मिलेगा। जल्द ही इसका औपचारिक आदेश जारी होगा। योगी सरकार ने भी महंगाई भत्‍ते में चार फीसदी बढ़ोत्तरी का लाभ 12 लाख पेंशनरों को देने का निर्णय लिया है।

चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ डीए पचास प्रतिशत हो जाएगा। इससे कर्मचारियों को अधिक भुगतान मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस वृद्धि से राज्य के खजाने पर लगभग 314 करोड़ रुपये का अतिरिक् त बोझ डाला जाएगा। प्राप्त सूचना के अनुसार, यूपी सरकार के वित् त विभाग ने डीए बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी है। इस सम्बंध में जल्द ही औपचारिक आदेश जारी होगा। माना जाता है कि होली के पहले शिक्षकों, पेंशनरों और कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए मिल सकता है। 

केंद्रीय कर्मचारियों का डीए हाल ही में चार फीसदी बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि राज्य सरकार भी जल्द ही कर्मचारियों का डीए बढ़ा सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी से देय महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी का लाभ मिला है।

ये पढ़ें - UP में यहां बनेगा चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 2 साल में निर्माण होगा पूरा