Delhi NCR Weather : देश के इस इलाके में होगी मूसलाधार बारिश, दिल्ली-NCR में चलेंगी 16 से 18 किमी रफ्तार से सर्द हवाएं
 

weather Update Today : पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर दिखने लगा है, जबकि दिल्ली में बर्फीली हवा के कारण पारा गिरने लगा है. आइए जानते हैं कि विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के मौसम पर बड़ा अपडेट जारी किया है।

 
Delhi NCR Weather: There will be torrential rain in this area of ​​the country, cold winds will blow at a speed of 16 to 18 km in Delhi-NCR.

The Chopal : पहाड़ों पर बर्फ लगातार गिर रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर का पारा गिरने लगा है। दिल्ली की राजधानी में सर्द हवाओं के चलते कंपकंपी बढ़ी है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में हवा की रफ्तार 16 से 18 किमी/घंटा रह सकती है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ी है। एनसीआर के कई क्षेत्रों में भी जबरदस्त ठंड से कोहरा पड़ा है। दक्षिणी तमिलनाडु के कई जिलों, जैसे कन्याकुमारी तिरुनेलवेल्ली थूथुकुडी और तेनकासी, में एक बार फिर से भारी बारिश हुई है (लेटेस्ट मौसम अपडेट)। राज्य में भारी बारिश ने खेत, सड़कें, रिहायशी क्षेत्र तथा पुल भर दिए हैं।

दिल्ली में अगले चार दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे बादल 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले चार दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम छह डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं बुधवार से शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

ये पढ़ें - New Year 2024 : मात्र 7 रुपये की बचत से आपको हर महीने मिलेगी 5 हजार रुपये पेंशन 

वहीं दिल्ली से सटे इलाकों को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बाद हल्के बादल छाए रहने से सर्दी बढ़ सकती है। सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई।

बिहार में दिखेगा कोहरे का असर

मंगलवार को राजधानी पटना समेत राज्य के अधिसंख्य भागों का मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी के कारण लोग ठंड से प्रभावित रहेंगे। तापमान में कोई विशेष गिरावट के आसार नहीं है। वहीं मौसम विभाग की तरफ भी बताया गया है कि आज की रात मौसम की सबसे सर्द रात हो सकती है। 

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हो रही बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, कई जिलों में माइनस में पारा रिकॉर्ड किया गया है।मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ एक स्थानों पर हल्के बादल छाने की भी संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 

IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश संभावना है। 24 घंटों के बाद तमिलनाडु और केरल में बारिश कम हो जाएगी लेकिन लक्षद्वीप में बारिश जारी रहेगी। उत्तरी तमिलनाडु, उत्तरी केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी।