Digital Gold : पैसा होते हुए भी ये लोग नहीं खरीद पाएंगे सोना, जानिये सोना खरीदने के नियम 

Dhanteras:डिजिटल सोना आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसकी वैल्यू भी फिजिकल गोल्ड की समान है। यह डिजिटल है, इसलिए चोरी या गुम होने का खतरा नहीं है।आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

 

The Chopal News : भारत में, दिवाली और धनतेरस जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। गोल्ड अवतार समय के साथ बदल गया है। आज आप डिजिटल गोल्ड भी खरीद सकते हैं और फिजिकल गोल्ड भी। डिजिटल चांदी को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसकी फिजिकल मूल्य भी उतनी ही है। 

डिजिटल सोना क्या है?

फिजिटल गोल्ड का ऑनलाइन संस्करण डिजिटल गोल्ड है। इस डिजिटल गोल्ड गोल्ड को इंटरनेट पर आसानी से खरीद सकते हैं। आप इसे आसानी से बेच सकते हैं और वॉलेट में होने के कारण चोरी का भी खतरा नहीं है।

कौन-कौन खरीद सकता है डिजिटल गोल्ड 

कोई भी भारतीय नागरिक डिजिटल गोल्ड खरीद सकता है। हालांकि, डिजिटल गोल्ड खरीदने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट होना चाहिए। बता दें, नाबालिग बैंक होल्डर और बिना एआरओ अकाउंट के एनआरआई ग्राहक भारत में डिजिटल गोल्ड नहीं खरीद सकता है। 

कहां से खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड 

डिजिटल गोल्ड को आप आसानी से किसी भी पेमेंट प्लेटफॉर्म जैसे फोनपे, गूगलपे और पेटीएम आदि से डिजिटल गोल्ड को खरीद सकते हैं। यहां आप न्यूनतम एक रुपये से भी गोल्ड खरीद सकते हैं। बता दें, फिजिकल गोल्ड की तरह डिजिटल गोल्ड खरीदने पर भी आपको 3 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होता है। 

फोन पे से कैसे खरीद डिजिटल गोल्ड?

  • अपने फोन पे ऐप को ओपन करें। 
  • नीचे दिए गए वेल्थ सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको गोल्ड का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें। 
  • अब यहां Start SIP और Buy One Time का विकल्प दिखेगी। 
  • आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प को चुनें। 
  • इसके बाद राशि भरकर प्रोसिड पर क्लिक करें। 
  • अब भुगतान करें। अपने डिजिटल गोल्ड खरीद लिया है। 

NCR के इस शहर में 1400 करोड़ में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर, 150 एकड़ में किया जाएगा डेवलेप