हरियाणा के सिरसा से सोनीपत के लिए सीधी बस सेवा शुरू, नोट कर लीजिए टाइम

हरियाणा के सिरसा जिला की तहसील डबवाली से सोनीपत के लिए सीधी बस सर्विस उपलब्ध करवाई जा रही है। सोनीपत रोडवेज डिपो द्वारा रोजाना दो बस चलेगी। पहली बस सुबह 6:55 पर डबवाली से हिसार सिरसा जिंद गोहाना से होते हुए सोनीपत पहुंचेगी।
 

The Chopal : हरियाणा के सिरसा जिला की तहसील डबवाली से सोनीपत के लिए सीधी बस सर्विस उपलब्ध करवाई जा रही है। सोनीपत रोडवेज डिपो द्वारा रोजाना दो बस चलेगी। पहली बस सुबह 6:55 पर डबवाली से हिसार सिरसा जिंद गोहाना से होते हुए सोनीपत पहुंचेगी। दूसरी बस सुबह 7:30 बजे चलेगी। जिससे हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा। 

हरियाणा के आखिरी कोने में बसने वाले डबवाली शहर से सोनीपत की सीधी बस चलाई जा रही है। सोनीपत डिपो की दो बसें रोजाना डबवाली कर चलेगी। दवा वाली सब डिपो के सुपरवाइजर रतनलाल ने जानकारी डीजी सुबह 6:55 पर दवा वाली से सिरसा,हिसार, जींद, गोहाना से होते हुए सोनीपत पहुंचेगी।

दूसरी बस 7:30 बजे चलकर उक्त रूट से सोनीपत पहुंचेगी। सुप्रीवाइजर के मुताबिक इससे पहले डबवाली से सोनीपत के लिए कोई सीधी बस सर्विस नहीं थी। 

डबवाली क्षेत्र को शिक्षण संस्थाओं से लाभ होगा। अशोका विश्वविद्यालय, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, ओपी जिंदल ग्लोबल कॉलेज, दीनबंधु छोटू राम विश्वविद्यालय आफ फूड एंड टेक्नोलॉजी, नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी इंटरप्रेनियरशिप एंड मैनेजमेंट सब सोनीपत में हैं।

राजीव गांधी एजुकेशन सिटी परियोजना सोनीपत के कुंडली में है। दिल्ली परिसर के विस्तार के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान को 50 एकड़ जमीन दी गई है। सोनीपत में अन्य विश्वविद्यालयों ने भी परिसर बनाने की योजना बनाई है।

ये पढ़ें - UP के इस जिले में बनेगा नया बायपास , इन 8 गावों को मिलेगा विशेष फायदा, लग गई लॉटरी