Drinking Water : स्वास्थ्य के लिए सुबह उठकर कितने गिलास पानी पीना चाहिए
 

Drinking A Lot Of Water In The Morning Good Or Bad :स्वास्थ्य के लिए पानी पीना अच्छा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह उठकर कितने गिलास पानी पीना चाहिए? इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे।

 

The Chopal : सुबह उठने पर लोग अक्सर दो गिलास से आधा लीटर तक पानी पीते हैं। वहीं, कुछ लोग हर सुबह एक लीटर पानी पीते हैं। क्योंकि माना जाता है कि सुबह-सुबह पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। यह हमारे मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और हमारे पाचन को बेहतर बनाए रखता है। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा है? क्या सुबह बहुत सारा पानी पीना वास्तव में फायदेमंद है? आयुर्वेद के अनुसार, एक बार में बहुत अधिक पानी नहीं पीना चाहिए, खासकर सुबह। ऐसा करने की आयुर्वेद में कोई सलाह नहीं है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार सवलिया ने कहा, "सुबह ज्यादा पानी आपकी सेहत को फायदे की। अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने आयुर्वेद के अनुसार के अनुसार सुबह ज्यादा पानी पीना चाहिए या नहीं और इसकी सही मात्रा के बारे में विस्तार से बताया है। आइए जानते हैं...

ये पढ़ें - 47 साल बाद UP में यहां बनेगा नया शहर, नाम और लोकैशन हुई फाइनल

क्या सुबह उठने के बाद बहुत सारा पानी पीना सही है- Drinking A Lot Of Water In The Morning Good Or Bad  

डॉ. दीक्षा के अनुसार, "जब आप सुबह उठने के तुरंत बाद अधिक पानी पीते हैं, तो यह आपकी पाचन अग्नि को मंद कर देता है। सुबह के समय हमारी पाचन अग्रि पहले से ही मंद होती है। ऐसे में जब आप बहुत पानी पीते हैं, तो यह एक तरह से अग्नि को बुझाने का काम करता है। यह आग पर पानी डालने के समान है। जब आप गुनगुना पानी पीते हैं, तो यह आपके मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। लेकिन जब आप बहुत सारा सादा या ठंडा पानी पीते हैं, तो मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही, पाचन को भी प्रभावित करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, आपकी यह आदत लिवर, किडनी और मस्तिष्क की कोशिकाओं पर भी दबाव डालती है और नुकसान पहुंचाती है। इसकी वजह से आपकी तंत्रिकाएं शिथिल हो जाती हैं और नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है।"

तो आयुर्वेद क्या सलाह देता है?

आयुर्वेद की मानें, तो "बहुत सारा पानी पीने की बजाए घूंट-घूंट कर सिर्फ एक गिलास गुनगुना पानी पीना ही आपके लिए पर्याप्त होता है। इस प्रक्रिया को आयुर्वेद में ऊष्णपान कहा जाता है। आयुर्वेद हमेशा यह सुझाव देता है कि आपको सुबह सबसे पहले सिर्फ एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। आयुर्वेद कभी भी यह नहीं कहता है कि आपो 1-1 लीटर या उससे भी अधिक पानी पीना चाहिए। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो सुबह-सुबह बहुत सारा पानी पी जाते हैं, तो आपको आज से ही इस आदत को कंट्रोल करने की जरूरत है। हमेशा एक या दो गिलास गुनगुना पानी पिएं या यूं कहें कि अपनी क्षमता के अनुसार पानी पिएं।

ये पढ़ें - UP के 4 एक्सप्रेसवे के किनारे लगाई जाएंगी 500 उद्योगिक इकाइयां, 4000 करोड़ होंगे खर्च, 5 हजार एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण