E85 Fuel : अब पेट्रोल की जरूरत नहीं, फ्लेक्स वाहनों के बाद पेट्रोल से सस्ता फ्यूल हुआ लॉन्च 

 

E85 Fuel : देश में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम और हॉर्मूज संकट के बाद अब देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। अब वाहनों के लिए आपको पेट्रोल की आवश्कता नहीं रहेगी। पेट्रोल डीजल से निर्भरता खत्म करने के लिए अब सस्ता फ्यूल लॉन्च किया गया है। इससे पहले फ्लेक्स वाहन लॉन्च किए गए थे, जोकि पेट्रोल डीजल से अलग इंधन में भी चल सकते हैं। 

क्या है E85 Fuel 

हाल में सभी पेट्रोल पंपों पर ब्लैंड फ्यूल बेचा जा रहा है। इसमें ब्लैंड फ्यूल के रूप में एथनोल मिला होता है। भारत में ऊर्जा सुरक्षा के रूप में यह बड़ा कदम उठाया गया है। इसमें इसमें पेट्रोल में 85 फीसदी तक इथेनॉल का मिश्रण है और ई85 कंप्लायंट फ्लेक्स फ्यूल कार और बाइक इसपर चक सकेगी। 

पेट्रोल से कम है कीमत

इस फ्यूल की खास बात यह है कि यह दिल्ली में अभी लॉन्च हुआ है। इस फ्यूल की कीमत पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये कम कीमत है। देश में हीरो और मारुति सुजुकी की फ्लेक्स फ्यूल बाइक और कार लॉन्च हो चुकी है। इनके लिए यह फ्यूल परफेक्ट रहेगा। यह बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों के बीच अच्छा विकल्प हो सकता है। यह जल्द ही पेट्रोल पंप पर सामान्य रूप से मिलेगा।  

क्या है इसकी कीमत

इस फ्यूल को ग्रीन फ्यूचर के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। आज के समय में पेट्रोल डीजल लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यह फ्यूल इंपोर्ट को धीरे-धीरे कम करने का काम करेगा। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में ई85 (E85) ईंधन को आधिकारिक तौर पर इंडियन ऑयल के फ्यूल पंप पर लॉन्च किया है। दिल्ली में इसकी कीमत 82 रुपये प्रति लीटर है।

क्या है लाभ

ई85 फ्यूल पर्यावरण के लिए अच्छा माना जा रहा है। ईंधन पेट्रोल की तुलना में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में 61 फीसदी तक की कमी सुनिश्चित हो सकती है। दूसरा लाभ इसकी कीमत पेट्रोल से कम है। तीसरा इससे विदेशों पर निर्भरता कम होगी और देश को अपना एनर्जी विकल्प मिलेगा।  इससे किसानों को भी लाभ हो सकता है, क्योंकि यह फार्म प्रोडक्ट्स से बनता है। इससे किसानों की आमद बढ़ सकती है।  

भविष्य के लिए है रणनीति

​देश के भविष्य को देखते हुए यह कदक कारगर हो सकता है। अभी ईरान अमेरिका युद्ध के चलते पेट्रोल डीजल का संकट हो रहा है। ऐसे में भविष्य में ऐसी किसी वै्श्विक आपदा से निपटने के लिए यह फ्यूल प्रयोग किया जा सकता है। मौजूदा समय में ई85 फ्यूल देश के चुनिंदा 48 सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध है। सरकार ने इसके विस्तार की एक बड़ी योजना बनाई है। दिसंबर 2026 तक देशभर के 500 पेट्रोल पंपों पर ई85 फ्लेक्स फ्यूल मिलने लगेंगे। दिसंबर 2027 तक 5,000 पेट्रोल पंपों पर ई85 फ्यूल की उपलब्धता दिखेगी। 2030-31 तक भारत के इथेनॉल मिश्रण स्तर को 26 प्रतिशत तक पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी निर्णायक साबित होगा। केंद्रीय मंत्री ने परियोजना के बारे में विस्तार से बताया है।