वंदे भारत मेट्रो की पहली झलक आई सामने, दौड़ेगी इन शहरों में

Vande Metro First Look :भारत में रेलवे का विकास अपनी तीव्र गति पर चल रहा है। पहले वंदेभारत ट्रेन और अब वंदेभारत मैट्रो जल्द ही पटरियों र दोड़ने के लिए तैयार की जा रही है। हाल ही में इसके ट्रायल के चलते Vande Metro की पहली झलक देखने को मिल रही है। 

 

TheChopal, Vande Metro First Look : Vande Metro First Look - भारतीय रेलवे अब हर वो सफल प्रयास कर रहा है जिससे कि घंटों के सफर को मिनटो में तय किया जा सके और लोगों को सफर में कोई परेशानी न हो। वंदे भारत और अमृत भारत के बाद देश को बहुत जल्द अब वंदे मेट्रो में सफर करने का मौका मिलने वाला है। देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन बनकर तैयार है और इसे बहुत जल्द ट्रायल के लिए निकाला जाने वाला है। उम्मीद के मुताबिक, जुलाई के महीने में रेलवे इसे चलाने की पूरी तैयारी कर रही है। ऐसे में वंदे मेट्रो का ट्रायल इसके पहले कर लिया जाना है। मंगलवार को पूरी तरह से 'मेड इन भारत' वंदे मेट्रो की झलक लोगों को देखने को मिली है।

ICF चेन्नई में हुआ वंदे मेट्रो का निर्माण

बता दें कि देश की पहली और पूरी तरह से स्वदेशी वंदे मेट्रो को चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनाया गया है। मंगलवार को इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फैक्ट्री के अंदर वंदे मेट्रो ट्रेन (Vande Metro Train) को देखा जा सकता है। वंदे मेट्रो ट्रेन में पैसेंजर्स को कई सारी एडवांस सर्विसेज मिलने वाली है, जो उनका सफर बहुत आरामदायक बनाने वाली है। इसमें AC कोच के अलावा  ऑटोमैटिक दरवाजे और इमरजेंसी अलार्म सिस्टम (vande metro alarm systum) भी दिया जाएगा।

160 किमी की रफ्तार से दोड़ेगी वंदे मेट्रो

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में इन वंदे मेट्रो (vande metro route) को उन रूट्स पर चलाया जाएगा, जहां दो शहरों के बीच ट्रांसपोर्टेशन की आवश्यकता है। 200 किमी की दूरी तय करने वाली इस मेट्रो रेल को आमतौर पर 160 किमी की रफ्तार पर चलाया जाएगा। एक बार ट्रायल  का काम पूरा हो जाए तो इसे जून-जुलाई के बीच पैसेंजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।