आने वाले 1 नवंबर से गैस सिलेंडर , GST से लेकर होंगे कई बड़े बदलाव, आम जनता पर होगा सीधा असर 
 

नवंबर शुरू होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं। इसलिए, नए महीने की शुरुआत में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। इनमें गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर जीएसटी नियम शामिल हैं। 1 नवंबर से लागू होने वाले बदलावों का सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। ऐसे में, आपको पता होना चाहिए कि किस तरह से चीजें बदल रही हैं और उनका आप पर क्या प्रभाव होगा..

 

The Chopal : अक्टूबर महीना खत्म होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं। इसके बाद नवंबर की शुरुआत होगी। देश में हर महीने की शुरुआत या पहली तारीख को कई चीजें बदल जाती हैं। इन बदलावों का सीधा प्रभाव आम आदमी और उसकी जेब पर है। 1 नवंबर से भी कुछ बदलाव होने जा रहे हैं जो आपके बजट पर प्रभाव डालेंगे। यही कारण है कि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 1 नवंबर से कौन से महत्वपूर्ण बदलाव लागू होंगे। नए महीने की शुरुआत में जीएसटी से लेकर लैपटॉप आयात तक कई परिवर्तन हुए हैं।

ये भी पढ़ें - House Construction Cost : अब इस ईंट से सस्ते बनेंगे घर, प्लास्टर की भी नहीं पड़ेंगी जरूरत, निर्माण में बच जाएगा आधा पैसा

इन चीजों में परिवर्तन होगा

गैस सिलेंडर का मूल्य

हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर का मूल्य बदलता है। इस दिन हर महीने गैस सिलेंडर की लागत निर्धारित की जाती है। ऑयल कंपनियों ने बताया कि कीमतें कम या अधिक हो सकती हैं। साथ ही, कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा, यानी मौजूदा दर बरकरार रहेगी।

GST में बदलाव

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने कहा कि सौ करोड़ रुपये से अधिक कारोबार करने वाले व्यवसायों को एक नवंबर से तीस दिनों के अंदर जीएसटी चालान को ई चालाना पोर्टल पर अपलोड करना होगा। सितंबर में जीएसटी अथॉरिटी ने यह निर्णय लिया था।

इंपोर्टिंग डेडलाइन

सरकार ने 30 अक्टूबर तक HSN 8741 कैटेगरी में आने वाले लैपटॉप टैबलेट, व्यक्तिगत कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आयात पर छूट दी थी। अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि नवंबर से क्या होगा।

लेनदेन की लागत

बीते 20 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने घोषणा की कि 1 नवंबर से इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर लेनदेन शुल्क बढ़ाया जाएगा। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स ऑप्शंस में ये बदलाव लागू होंगे। लेनदेन की लागत बढ़ने से व्यापारियों, खासकर खुदरा निवेशकों, को भी बुरा लगेगा।

ये भी पढ़ें - UP इस नई रेल लाइन का कार्य हुआ शुरू, जल्द बिछेगी पटरी, इंजीनियरों ने पटाखे फोड़ की शुरुआत