Golden River : देश की यह नदी उगलती हैं सोना, लोग निकालकर कर रहे हैं मोटी कमाई
 

दरअसल लोग इस नदीं से सोना निकालकर बेचते हैं और पैसा कमाते हैं। इस पैसे से ही वह अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस नदी में सोना (gold) कहां से आता है।
 

The Chopal - दरअसल लोग इस नदीं से सोना निकालकर बेचते हैं और पैसा कमाते हैं। इस पैसे से ही वह अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस नदी में सोना (gold) कहां से आता है। इसके बारे में किसी को भी कोई भी जानकारी नहीं है। वैज्ञानिकों ने यह जानने के लिए रिसर्च किया, लेकिन उनको भी कोई सफलता नहीं मिल पाई। इसलिए नदी में सोना (gold) कहां से आता है यह आज भी रहस्य है। आइए जानते हैं कि यह नदी भारत में कहां बहती है।

ये भी पढ़ें - Delhi Metro के ये 20 रेलवे स्टेशनाें पर नहीं ले जा सकते ये सामान, एंट्री पर ही रोक के निर्देश 

इस राज्य में बहती है नदी

भारत के झारखंड राज्य में यह नदी बहती है जिसका नाम स्वर्णरेखा (Swarnrekha Nadi) है। यह नदी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बहती है।  झारखंड की राजधानी रांची से 16 किलोमीटर दूर  छोटा नागपुर के पठार में स्थित नगड़ी गांव में चुआं से निकलती है। इस नदी की कुल लंबाई 474 किमी है। यह नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है। 

ये भी पढ़ें - House Construction Cost : मकान बनाते वक्त अपनाएं ये तरीका, सरिया, सीमेंट व ईटों के बचा लेगें आप लाखों रुपये 

झारखंड में स्वर्णरेखा नदी (Swarnrekha Nadi) जहां से बहती है वहां लोग सुबह से ही रेत छानकर सोना निकालते हैं। कई पीढ़ियों से लोग इसमें से सोना निकाल रहे हैं और पैसा कमाते आ रहे हैं। इस नदी से बच्चे से लेकर बड़े तक सोना निकालते हैं। 

कैसे नदी में निकलता है सोना 

अभी तक यह रहस्य है कि आखिर स्वर्णरेखा नदी (Swarnrekha Nadi) में सोना कहां से आता है। कुछ भूवैज्ञानिकों का मानना है कि चट्टानों से होकर स्वर्णरेखा नदी आती है। हो सकता है कि इसलिए इसमें सोने के कण में मिलते हैं। हालांकि इसको लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। स्वर्णरेखा नदी (Swarnrekha Nadi) की सहायक नदी में भी सोना निकलता है। स्वर्णरेखा की सहायक नदी करकरी की रेत में भी सोने के कण निकलते हैं। इसमें भी लोग सोना निकालते हैं। यह भी अनुमान लगाया जाता है कि स्वर्णरेखा नदी (Swarnrekha Nadi) में करकरी नदी से सोना आता है।