बिहार वालों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन 

अधिकारियों ने कहा कि सहरसा से दिल्ली जाने वाले वंदे भारत का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। ट्रैक की मरम्मत सबसे पहले की जाएगी। इसके बाद ही ट्रेन चलाने का कार्य शुरू होगा।

 

Bihar News : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो खुशखबरी है। रेलवे अब बिहार के सहरसा जिले को बड़ी सौगात देने के लिए तैयार है। वंदे भारत ट्रेन को हरसा से नई दिल्ली भेजना है। रिपोर्ट बताती है कि रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से हरसा से दिल्ली जाना बहुत आसान होगा। साथ ही लोगों का समय भी बच जाएगा। मालूम हो कि सहरसा से दिल्ली जाने के लिए फिलहाल एकमात्र ट्रेन है। सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस नाम से प्रसिद्ध है। यह ट्रेन पुरानी है और कम सुविधाओं वाली है।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि सहरसा से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसके लिए पहले ट्रैक को सुरक्षित रखना होगा। इसके बाद ही ट्रेन चलाने का कार्य शुरू होगा। प्रभात खबर ने बताया कि पूर्व-मध्य रेलवे के ट्रैक इंजीनियर मुकेश कुमार ने कुछ दिनों पहले सहरसा का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सहरसा-समस्तीपुर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया।

वंदे भारत ट्रेनों को हर राज्य से जोड़ने की कोशिश

हाजीपुर क्षेत्र के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने इस नई वंदे भारत ट्रेन के बारे में अधिक बताया। उनका कहना था कि रेलवे का प्रयास है कि वंदे भारत ट्रेनों से देश के हर राज्य को जोड़ा जाए। 2024 में काफी सुधार देखने को मिल सकता है। वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम गति 160 km/h है। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैक मेंटेनेंस पर व्यापक काम हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत ट्रेनों का जाल बढ़ेगा जैसे-जैसे ट्रैक ठीक होते जाएंगे। बिहार के सहरसा भी इसी दिशा में काम कर रहा है और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है। 

ये पढ़ें -  Maldives: सुपरस्टार नागार्जुन ने किया मालदीव ट्रिप कैंसल, कहा- 'अब मैं लक्षद्वीप ही जाऊंगा'