गोरखपुर में बनेगी चकाचक 5 सड़कें, 2 फोरलेन और बाकि रोड़ टू लेन होंगे
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गोरखपुर जिले को एक बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार द्वारा गोरखपुर में एक साथ 5 सड़कों का निर्माण जल्द ही शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इन मार्गों का निर्माण फोरलेन और टू लेन किया जाएगा। यह सड़क गोरखपुर के विभिन्न स्थानों पर बनाई जाएगी।
UP News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गोरखपुर जिले के लिए एक खास प्लान तैयार किया है। इसके तहत सरकार जिले में एक साथ 5 सड़कों के निर्माण जल्द ही शुरू करने की योजना तैयार कर रही है। जिले में इन सड़कों के निर्माण में टू लेन और फोरलेन शामिल है। इस महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी निर्माण शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
शासन की ओर से मंजूरी मिलने के बाद जिले में 2 फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। शहर में यह फोरलेन मार्ग असुरन चौक से पिपराइच और हार्बर्ट बंधा से माधोपुर बंधा होकर गुजरते हुए महेसरा तक दो सड़के फोरलेन बनाई जाएगी। इसके साथ माधोपुर बंधा से ग्रीन सिटी तक टू लेन सड़क के निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
अधिकारियों के मुताबिक पिपराइच-बरगदही से सिरसिया मंदिर तक और उरुवा-धुरियापार से शाहपुर तक सड़क का निर्माण दोबारा से किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, राजघाट हार्बर्ट बंधा होते हुए माधोपुर, बसियाडीह मंदिर से गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर महेसरा पुल तक करीब 10 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
इसी प्रकार असुरन चौक से पिपराइच तक 19.5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क, पिपराइच-बरगदही से सिरसिया मंदिर तक और माधोपुर बंधा से ग्रीन सिटी होते हुए सोनौली रोड तक टू लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।
वहीं शहर में उरुवा-धुरियापार से शाहपुर, बेलघाट तक सड़क के उच्चीकरण व चौड़ीकरण की अनुमति शासन ने दे दी है। पीडब्ल्यूडी की तरफ से मार्गो का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे जल्द ही पूरा किए जाने की उम्मीद है। फर्म को टेंडर देने के बाद निर्माण कार्य को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
चौड़ीकरण के चलते प्रभावित हो रहे लोग
सड़क चौड़ीकरण के कारण प्रभावित हो रहे लोगों को राहत प्रदान करने के लिए उसकी चौड़ाई में आंशिक बदलाव किया गया है। असुरन चौक से पादरी बाजार तक सड़क को 20.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही पिपराइच कस्बे में सड़क की चौड़ाई घटाकर 20.5 मीटर कर दिया गया है। वही ग्रीन सिटी टू लेन मार्ग की चौड़ाई को 15 से घटकर 12 मीटर कर दिया गया है।