यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, NCR वासियों का वृंदावन जाना करेगा आसान
UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और पुनर्जीवित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। मथुरा, जो अपनी धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है, राज्य की प्राथमिकता में शामिल है। इस प्रयास का उद्देश्य शहर की समृद्ध परंपरा को संजोना और इसे पर्यटन के लिए और अधिक आकर्षक बनाना है।
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य मथुरा की सांस्कृतिक धरोहर को बचाना है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के किनारे मथुरा के ब्रिज क्षेत्र को प्रदर्शित करने के लिए एक पूरा क्षेत्र बनाया जाएगा। हर दिन मथुरा-वृंदावन में बांके बिहारी सहित कई मंदिरों का दर्शन करने के लिए हजारों लोग आते हैं। त्योहारों पर संख्या काफी बढ़ जाती है। भविष्य में इन धार्मिक नगरियों में आना-जाना आसान हो जाएगा। यह सुखद खबर है कि वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट में बदलाव
यमुना एक्सप्रेसवे को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से जोड़ने के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। 101 किमी के बजाय 102.1 किमी से शुरू होगा। यहीं पर नेशनल हाईवे-44 से यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर आने वाली सड़क जुड़ेगी, जो 7 किमी लंबी होगी। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को पुल से जोड़ा जाएगा। फरीदाबाद से आने वाले लोगों को भी इससे लाभ होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इसका निर्माण करेगा।
क्षेत्रफल साढ़े 700 एकड़
ब्रज विकास परिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है, बताया जा रहा है। राया हेरिटेज सिटी का क्षेत्रफल साढ़े 700 एकड़ है और ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे है। 102.1 किमी से 6.9 किमी लंबे छह लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग द्वारा किया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे यमुना के दूसरी साइड में (ग्रेटर नोएडा से जाने पर लेफ्ट साइट में) फरीदाबाद से आकर एक्सप्रेसवे को पार करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। इसकी 14 किलोमीटर लंबाई होगी। सात किलोमीटर यमुना के एक तरफ और सात किमी यमुना के दूसरी तरफ होगा। इसके निर्माण पर आने वाली राशि आवंटित कर दी गई।