हरियाणा रोडवेज का सफर हुआ महँगा, इन रूटों यात्रियों की जेब होगी ज्यादा ढीली 
 

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार अब बस यात्रियों को थोड़ा झटका महसूस होने वाला है. रोडवेज विभाग की तरफ से कई रूटों पर किराये में बढ़ोतरी की गई है.

 

Haryana Roadways fares increase: हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। अब यात्रियों को सफर के दौरान जेब ढीली करनी होगी, क्योंकि रोडवेज विभाग की ओर से कई रूटों पर किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। हिसार बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब सिरसा और चंडीगढ़ रूट की बसों का संचालन पिछले गेट से किया जाएगा। यही नहीं, प्रशासन ने फैसला लिया है कि हिसार से जुड़े कई रूटों के लिए करीब 600 बसों का संचालन भी पीछे के गेट से होगा। इस बदलाव का असर सीधे यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। रूट लंबे होने के कारण कई मार्गों पर किराए में बढ़ोतरी की गई है।

शहर में जाम की समस्या होगी दूर

हिसार हरियाणा से एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन और रोडवेज विभाग ने एक नवीनतम योजना बनाई है। अब सिरसा और चंडीगढ़ की बसों को हिसार बस स्टैंड के पिछले गेट से चलाया जाएगा। अब यात्रियों की जेब पर बोझ पड़ेगा। दरअसल, पिछले गेट से हिसार के कई मार्गों पर 600 बसों का संचालन होगा। इससे किराया भी बढ़ेगा। 

योजना दो चरणों में लागू होगी

रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने कहा, "पहले चरण में करीब 600 बसों का संचालन पिछले गेट से शुरू होगा।" इसके बाद 600 और बसें दूसरे चरण में इसी मार्ग से चलेंगी। पिछले गेट से दूसरे फेज में दिल्ली, पानीपत और जींद की बसें चलाई जाएंगी। इस व्यवस्था से शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या में काफी राहत मिलेगी।

लंबा रास्ता, थोड़ा बढ़ा किराया

हिसार से चलने वाली रोडवेज बसों का किराया अब यात्रियों को थोड़ा महंगा पड़ेगा। दरअसल, रूट बदलने की वजह से सिरसा रूट करीब 4 किलोमीटर और चंडीगढ़ रूट लगभग 6 किलोमीटर लंबा हो गया है। इसी कारण इन मार्गों पर किराए में हल्की-सी बढ़ोतरी की गई है।

इन रूटों पर होगा संचालन

रोडवेज की बसें अब इन रूटों पर भी संचालित होंगी:

बड़े रूट: सिरसा, चंडीगढ़, शिमला, पॉटा साहिब, गंगानगर, बठिंडा, हनुमानगढ़, डबवाली

जिलेवार व कस्बाई रूट: फतेहाबाद, अनूपगढ़, बालसमंद, भादरा, खारिया, डोबी, सरसाना, बासड़ा, बुड़ाक, बगला, काबरेल और आदमपुर

हिसार से अलग-अलग रूट पर बस किराए में बढ़ोतरी

रूट रूट पुराना किराया नया किराया बस प्रकार
हिसार सिरसा     ₹105  ₹110   सामान्य
हिसार  बरवाला    ₹45     ₹50     सामान्य
हिसार  अग्रोहा     ₹25     ₹30     सामान्य
हिसार  फतेहाबाद   ₹50     ₹55     सामान्य
हिसार  आदमपुर    ₹45     ₹50     सामान्य
हिसार  उकलाना    ₹60     ₹65     सामान्य
हिसार  सिरसा     ₹315   ₹325   ए.सी.