Health Tips: बच्चों को दुध मिलाते समय अपनाएं ये तरीके, नहीं करेगें कभी पीने में आनाकानी
 

बच्चों को दूध पसंद नहीं आता, इसलिए आज हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिससे आप अपने बच्चे को आसानी से दूध पिला सकते हैं और वे नखरे भी नहीं करेंगे। आइए जानें बच्चे को स्वस्थ दूध कैसे पिलाएं...
 

Health Tips: बच्चों को दूध अक्सर पसंद नहीं आता। बच्चों को दूध पिलाने के लिए हर पेरेंट्स को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। जबकि सादा दूध बच्चों के पूरे विकास के लिए बहुत अच्छा होता है, हर मां घर में अपने बच्चे को दूध पीना जरूर देती है। दूध एक संपूर्ण आहार है। दूध में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है। यह कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन-D और प्रोटीन से भरपूर है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है, इसलिए आप बच्चे को स्वादिष्ट दूध पिला सकते हैं। इससे सेहत भी सुधरेगी।

ये पढ़ें - Flipkart-Amazon से सस्ता सामान बेच रही है ये सरकारी वेबसाइट

कॉर्न फ्लेक्स के साथ -

अगर बच्चा सादा दूध नहीं पीता है, तो उसे दूध के साथ कॉर्न फ्लेक्स दे सकते हैं। कॉर्न फ्लेक्स एक सीरियल है, जो कॉर्न से बनाया जाता है। इसमें ड्राई बेरीज या ड्राई फ्रूट्स डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं।

दलिया -

दलिया या ब्रोकन व्हीट, गेंहू से बनते हैं। आप दलिया के साथ दूध दे सकते हैं। दलिया सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता है। इससे पेट काफी समय तक भरा रहता है। दलिए में गुड़ डालकर भी सर्दियों में दिया जा सकता है।

बादाम मिल्क -

बच्चे को बादाम मिल्क दे सकते हैं। बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ई पाया जाता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद है। साथ ही इसमें फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है।

शेक
आप बच्चे को प्लेन मिल्क की बजाय शेक बनाकर दे सकते हैं। बनाना, स्ट्रॉबेरी, मैंगो जैसे फलों से बना शेक उनकी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इससे बच्चा दूध भी पी लेगा और फ्रूट्स भी खा लेगा।

ड्राई फ्रूट्स और शहद -

बच्चे को दूध में ड्राई फ्रूट्स और शहद मिलाकर भी दिया जा सकता है। अगर बच्चे को दूध में काजू, बादाम, अंजीर, खजूर डालकर दें, तो ये और अधिक पौष्टिक बन जाता है। वहीं शहद इसमें मिठास ले आता है।

ये पढ़ें - 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते, Mr और Mrs का क्या होता है सही अर्थ