Chhattisgarh में मानसून से पहले झमाझम बारिश का सिलसिला होगा शुरू, अलर्ट रहने की अपील जारी 
 

Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन से पहले मौसम में आया यह बदलाव न सिर्फ राहत लेकर आया है, बल्कि यह संकेत भी है कि जल्द ही पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रूप से दस्तक देगा। प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर वज्रपात और भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना है।

 

Chhattisgarh Monsoon : देश में मानसून का आगमन हो चुका है. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज मानसून की दस्तक से पहले कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है. दक्षिणी पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल बनी हुई है. छत्तीसगढ़ में एक हफ्ते तक गरज चमक के साथ भारी बरसात का अनुमान है. मानसून देश में दस्तक दे चुका है। छत्तीसगढ़ में भी हालात अभी अच्छे बने हुए हैं। प्री-मानसून बारिश अभी कई स्थानों पर हो रही है। भविष्य में मौसम विभाग का अनुमान हैं की विभिन्न शहरों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

छत्तीसगढ़ में बादलों का आगमन

मानसून आने से पहले ही छत्तीसगढ़ में बादलों का आगमन नजर आ रहा हैं। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है क्योंकि हालात दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार से प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर वज्रपात और भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। भारी बारिश से विशेष रूप से बस्तर जिले, दुर्ग और रायपुर जिले के कुछ हिस्से प्रभावित हो सकते हैं।

रायपुर का पूर्वानुमान

27 मई को राजधानी रायपुर में आम तौर पर मेघ रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।  तापमान अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है।

मानसून आगमन की योजना

दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व राज्यों, उप-हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है। मराठवाड़ा क्षेत्र, जो कम दबाव क्षेत्र है, मध्य क्षोभमंडल से दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। पूर्व-मध्य अरब सागर से तटीय आंध्र तक एक द्रोणिका सक्रिय है। मंगलवार के आसपास बंगाल की खाड़ी में भी नया कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।