उत्तर प्रदेश में अब ऊर्जा विभाग चलाएगा घर-घर अभियान, होगा बिजली की हर समस्या का निदान  

 
Now the Energy Department will run a door-to-door campaign in Uttar Pradesh, every electricity problem will be solved.

The Chopal - 21 से 24 सितंबर तक, यूपी के विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ऊर्जा विभाग आपके घर अभियान चलाएगा। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय के 193 अधिकारियों को नोडल बनाया गया है। 21 से 24 सितंबर तक, नोडल अधिकारी मीटर रीडर के साथ क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यह जानकारी दी है।

ये पढ़ें - UP के लखनऊ में बनेगी नई विधानसभा, इस दिन रखी जाएगी आधारशिला 

उनका कहना था कि प्रदेश का विद्युत विभाग, मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुसार, उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सितंबर पूरे महीने अभियान चलेगा। अब मुख्यालय के अधिकारी इस विशिष्ट कार्रवाई में शामिल होंगे। नवंबर तक अभियान चलेगा। विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति मीटरिंग, बिलिंग और राजस्व संग्रह में आ रही समस्याओं का समाधान करने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें - UP News: उत्तर प्रदेश में सड़कों को लेकर योगी बाबा ने दिया सख्त आदेश, माफियाओं व निर्माता संस्था को चेतावनी जारी