India districts : यह हैं भारत के 752 जिलों में से 5 बड़े जिले, करें चेक अपनी सिटी का नाम
 

भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 28 जिले हैं। भारत में 797 जिले हैं。 इसमें 752 जिले भारत राज्य में हैं, जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में 45 जिले हैं। इन जिलों में भारत के पांच सबसे बड़े जिलों का क्या पता है? विस्तार से पढ़ें:

 

The Chopal : भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों में कुल 752 जिले, जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में 45 जिले हैं। ऐसे में देश में कुल 792 जिले हैं। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इनमें से कुछ जिले प्रस्तावित हैं, जिन्हें अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। वहीं, भारत के इन जिलों की अपनी कहानी और संस्कृति है, जो कि देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। राज्यों की राजधानी भी इन जिलों में ही होती है, जहां प्रमुख प्रशासनिक कार्यालयों से लेकर अन्य कार्यालय मौजूद होते हैं।

ये पढ़ें - Succession Act : क्या बिना वसीयत हो सकता हैं प्रोपर्टी का बंटवारा, बेटा-बेटी को छोड़कर कौन होगें उत्तराधिकारी

भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। आपको बता दें कि भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात राज्य का कच्छ जिला है, जो कि कच्छ के रण के लिए भी जाना जाता है। यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा खारा रेगिस्तान है। यह जिला 45,674 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि गुजरात का 23.27 फीसदी हिस्सा है। इस जिले में 10 तालुका, 939 गांव और 6 नगर निगम हैं।

भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला

यदि भारत के दूसरे सबसे बड़े जिले की बात करें, तो लद्दाख का लेह जिला भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 45,110 वर्ग किलोमीटर है। यह बर्फ से ढके पहाड़ व जांस्कर और काराकोरम पर्वतमाला में आसमान को भेदने वाले पहाड़ों का शहर है, जो कि एक ठंडे रेगिस्तान के रूप में भी जाना जाता है।

भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला

भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला राजस्थान का जैसलमेर है। यह जिला 38,401 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस शहर की स्थापना 1156 ई. में भाटी राजा जैसल ने की थी। इस जिले को हम गोल्डन सिटी और ब्लू सिटी के नाम से भी जानते हैं। 

भारत का चौथा सबसे बड़ा जिला 

भारत के चौथे सबसे बड़े जिले की बात करें, तो राजस्थान का बीकानेर चौथा सबसे बड़ा जिला है। यह जिला 30,247.90 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। बीकानेर अपने यहां के खूबसूरत किले और हवेलियों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां की नमकीन भी प्रसिद्ध है।

भारत का पांचवा सबसे बड़ा जिला 

भारत के पांचवे सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह राजस्थान का बाड़मेर जिला है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 28,387 वर्ग किलोमीटर है। यह जिला प्रमुख रूप से अपने यहां के मंदिरों के लिए जाना जाता है, जिसमें शिव मंदिर, किराडू मंदिर और चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन मंदिर प्रमुख है। 

ये पढ़ें - Delhi में यहां मिली 700 साल पुरानी सुरंग, अन्य तगड़ी टनलों को भी देती है मात