भारतीय पंखों में क्यू होते हैं तीन ब्लेड, विदेशी फैन लगे होते हैं चार ब्लेड, इनका मलतब समझिए

वैज्ञानिक रूप से, पंखे में जितने कम ब्लेड होंगे, उतनी तेज हवा होगी। भारत एक उष्णकटिबंधीय देश है। यहाँ रहने वाले लोगों को तेज हवा चाहिए।

 

The Chopal : भारत में आपने अक्सर देखा होगा कि सीलिंग फैनों में सिर्फ तीन ब्लेड दिखाई देंगे। कई लोगों को आखिर क्यों ऐसा होता है पता नहीं है। बानने वाले ने इसमें सिर्फ तीन ब्लेड क्यों लगाए, दो, चार या पांच क्यों नहीं लगाए? हमारे मन में बचपन में ये प्रश्न कई बार आया होगा, लेकिन आज हम आपके इसी प्रश्न का जवाब लाए हैं। हम इस लेख में आपको बताएंगे कि सीलिंग फैन में तीन ब्लेड लगाने की असली वजह क्या है और इसके वैज्ञानिक कारण क्या हैं?

तेज हवा है कारण

वैज्ञानिक रूप से, पंखे में जितने कम ब्लेड होंगे, उतनी तेज हवा होगी। भारत एक उष्णकटिबंधीय देश है। यहाँ का तापमान अन्य देशों से अधिक होता है, इसलिए यहां रहने वालों को तेज हवा चाहिए। यही कारण है कि भारत में तीन ब्लेड वाले पंखे ही आम हैं।

बिजली भी कम खाता है

आज से कुछ साल पहले, भारत में बिजली की समस्या बहुत गंभीर थी। पहले बिजली बहुत जल्दी नहीं आती थी और अगर आती भी तो उसका वोल्टेज बहुत कम होता था। इसलिए पंखा बनाने वाली कंपनियों ने पंखे में तीन ब्लेड लगाए, ताकि पंखा अधिक बिजली नहीं खर्च करे और आराम से काम करे।

विदेशों में क्यों होता है चार ब्लेड वाला पंखा

अंतरराष्ट्रीय पंखों में चार ब्लेड होते हैं। इसकी वजह यह है कि यूरोपीय देशों में तापमान हमेशा ठंडा रहता है, इसलिए अधिक तेज हवा की आवश्यकता नहीं होती। यही कारण है कि चार ब्लेड वाले पंखे, जिनकी रफ्तार धीमी होती है और ज्यादातर वेंटिलेशन के लिए प्रयोग किए जाते हैं, दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। 

ये पढ़ें - Petrol Pump पर तेल डलवाते समय न रखें 0 पर ध्यान, ऐसे हो जाएगा आपके साथ बड़ा खेल