Kota Mandi Bhav: धान और गेहूं में रही मंदी, जानिए सभी फसलों का भाव
Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में आवक दिनों दिन कमजोर हो रही है। क्योंकि थोड़े ही दिनों बाद रबी सीजन की नई फसल की आवक शुरू होने वाली है। जिस वजह से किसानों ने अपना स्टॉक हाउ का लेखा-जोखा देखकर पहले ही निकाल दिया। इसलिए भामाशाह मंडी में कल बुधवार को 11 हजार बोरी कृषि जिंसों की आवक हुई है। मंडी में गेहूं 25 रूपए और धान (1718) 50 रूपए प्रति क्विंटल मंदा रहा है। वहीं अगर हम मंडी में पहुंचे लहसुन के भाव की बात करें तो एक हजार रूपए से लेकर 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक रहा है। इसी के साथ मंडी में लहसुन की 5 हजार बोरी की आवक हुई है। जानिए कोटा मंडी में सभी कृषि जिंसों के भाव क्या रहे हैं।
| फसल | भाव |
| गेहूं | 2800 से 3070 |
| धान सुगन्धा | 2300 से 2601 |
| धान (1509) | 2400 से 2701 |
| धान (1718) | 2500 से 2951 |
| धान (1885) | 2800 से 3001 |
| धान (1847 ) | 2300 से 2621 |
| धान पूसा नया | 3800 से 4201 |
| सोयाबीन | 3800 से 4201 |
| सरसों | 5300 से 5500 |
| अलसी | 5500 से 5700 |
| ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
| ज्वार सफेद | 3500 से 4000 |
| बाजरा | 2200 से 2600 |
| मक्का | 2000 से 2300 |
| जौ | 1900 से 2150 |
| तिल्ली | 11000 से 12500 |
| मैथी | 4700 से 5100 |
| कलौंजी | 13000 से 17850 |
| धनिया बादामी | 5700 से 6600 |
| धनिया ईगल | 6550 से 7100 |
| धनिया रंगदार | 6500 से 7801 |
| मूंग | 6500 से 7000 |
| उड़द | 4500 से 7200 |
| चना देशी | 4800 से 5300 |
| चना मौसमी | 5000 से 5350 |
| चना पेप्सी | 4800 से 5400 |
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में दिए गए भाव किसानों व व्यापारियों के माध्यम से लिए गए हैं। माल की गुणवत्ता के हिसाब से दिन भर में भाव का फेर बदल चलता रहता है। इसलिए कृपया व्यापार अपने विवेक से करें और नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर ले।