UP में नई टाउनशिप बनाने के लिए 5 गांवों की जमीन अधिग्रहण होगी, जल्द होगा काम शुरू

UP News : उत्तर प्रदेश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा टाउनशिप को लेकर योगी सरकार के निरंतर प्रयास प्रदेश में पिछले कुछ दिनों सालों में बेहतरीन विकास कार्य शुरू हो गए है। उत्तर प्रदेश के किस जिले में नई टाउनशिप के लिए पांच गांव की किसानों से जमीन अधिग्रहण किया जाएगा।

 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में आधुनिक टाउनशिप विकसित करने के लिए विभिन्न जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में सक्रिय है। टाउनशिप को लेकर कैबिनेट से 400 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बाद योजना का काम तेज हो गया है।  इस परियोजना के पहले चरण में पांच गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में तीन गांवों की भूमि अधिग्रहण की योजना है। नई हरनंदीपुरम नगर पालिका को मिलने वाली धनराशि का 75% जमीन खरीदकर विकास कार्यों पर खर्च करने के बाद अगली किस्त के लिए आवेदन किया जाएगा। इसके बाद सरकार दूसरा चरण शुरू करेगी।

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) राजनगर एक्सटेंशन के निकट हरनंदीपुरम नामक एक नई शहर को दो चरणों में बनाने की तैयारी में है। योजना के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को 20 फरवरी को कैबिनेट की बैठक में पहली किस्त के रूप में 400 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।  धन प्राधिकरण के खाते में स्थानांतरित के दी जाएगी। बाद में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अपनी ओर से 400 करोड़ रुपये खर्च करेगा, जो किसानों से जमीन खरीदने और नई नगर पालिका में विकास कार्यों पर खर्च करेगा। 

पहले पांच गांवों के किसानों से जमीन खरीदेगी

पहले चरण में, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण लगभग 350 हेक्टेयर जमीन को इसमें शामिल करने की योजना बना रहा है। तीन गांवों के दूसरे चरण की जमीन अभी होल्ड पर है। पहले चरण में किसानों से सहमति के बाद दूसरे चरण में जमीन खरीद की जाएगी।  हरनंदीपुरम योजना को कैबिनेट से 400 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बाद नई नगरीय क्षेत्र को लेकर तेजी आएगी।

उत्तर प्रदेश में नई टाउनशिप के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में पांच गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी, जिसमें मथुरापुर (14.6010 हेक्टेयर), शमशेर (86.5427 हेक्टेयर), चम्पतनगर (33.9863 हेक्टेयर), भनेड़ाखुर्द (9.0630 हेक्टेयर) और नंगला फिरोज मोहनपुर (192.6514 हेक्टेयर) शामिल हैं।

दूसरे चरण में तीन गांवों से भूमि अधिग्रहण किया जाएगा, जिसमें भोवापुर (53.6546 हेक्टेयर), शाहपुर निज मोरटा (66.4818 हेक्टेयर) और मोरटा (5.1510 हेक्टेयर) की जमीन अधिग्रहीत होगी।

योजना में विविध जमीन शामिल

हरनंदीपुरम योजना में कई प्रकार की जमीन शामिल होगी। इसमें ग्राम समाज की लगभग 27 हेक्टेयर जमीन भी है। इसके अलावा, जीडीए ने पहले ही लगभग 19 हेक्टेयर जमीन 462 किसानों को दी है। 11 हेक्टेयर जमीन का प्राधिकरण के पास लैंड बैंक पहले से मौजूद है।

1 - नई टाउनशिप स्मार्ट होगी नई टाउनशिप को स्मार्ट बनाने की योजना है।
2 - इसमें रेन वाटर हार्वेसिटिंग प्रणाली का नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा।
3 - यहां से सीवरेज और ड्रेनेज प्रणाली की निगरानी होगी।  AI जल बचाने और प्रबंधन करेगा।  इससे पानी नहीं बर्बाद होगा।
4 - इस क्षेत्र में अधिक सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जाएगा।
5 - रूफटाप पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
6 - सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पिंक टॉयलेट होंगे।

किसानों से जमीन खरीदने का कार्यक्रम

 गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि हरनंदीपुरम योजना को लेकर बृहस्पतिवार को लखनऊ में एक बैठक हुई, जिसमें शासन स्तर पर कैबिनेट ने जीडीए को 400 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जो मार्च की शुरुआत में जीडीए को मिलेगा। जीडीए ने संबंधित गांवों के किसानों से नई नगर पालिका के लिए जमीन खरीदने का अनुबंध बनाया है।