Land Purchase Rules : भारत के इन राज्यों में अरबों रुपए देकर भी नहीं खरीद सकते जमीन, जानिए वजह 

Land Purchasing Rules : आजकल लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सुविधाजनक स्थानों की तलाश करते हैं, चाहे वह स्थान दूसरे राज्य में ही क्यों न हो। यही वजह है कि लोग अपने घर से दूर भी प्रॉपर्टी लेना पसंद करते हैं, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि देश के 5 राज्यों में कोई भी व्यक्ति प्रॉपर्टी नहीं खरीद सकता। चाहे वह प्रॉपर्टी के लिए कितने भी पैसे क्यों न खर्च करने के लिए तैयार हो, इन राज्यों में बाहरी लोग एक इंच जमीन भी नहीं खरीद सकते। आइए जानते हैं ये राज्य कौन से हैं।

 
Land Purchase Rules : भारत के इन राज्यों में अरबों रुपए देकर भी नहीं खरीद सकते जमीन, जानिए वजह 

The Chopal, Land Purchasing Rules : इंसान अपनी पसंद की प्रॉपर्टी या जमीन खरीदने के लिए मेहनत से पैसे इकट्ठा करता है। इसके बाद वह प्रॉपर्टी खरीदता है। कई बार उसे दूसरे राज्यों में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार आता है और वह सोचता है कि वहां आसानी से प्रॉपर्टी मिल जाएगी।

लेकिन यह बात इन 5 राज्यों पर लागू नहीं होती, और यहां अरबों रुपये जुटाकर भी जमीन खरीदने का सपना देखना व्यर्थ है। इन राज्यों में प्रॉपर्टी से संबंधित नियम ऐसे हैं कि कोई भी दूसरे राज्य का व्यक्ति लाख कोशिश करने पर भी जमीन नहीं ले सकता। इसके पीछे कई अन्य कारण भी हैं, जो इस खबर में जानेंगे।

हिमाचल में नहीं खरीद सकते जमीन-

हिमाचल प्रदेश प्रकृति की खूबसूरत छटाओं से घिरा हुआ राज्य है। यहां सालभर लाखों पर्यटक घूमने आते हैं और इन नजारों का आनंद लेते हैं। यहां कोई बाहरी व्यक्ति संपत्ति नहीं खरीद सकता। 1972 के भूमि कानून की धारा 118 में यह प्रावधान है कि किसी दूसरे राज्य का व्यक्ति यहां कृषि भूमि नहीं ले सकता और न ही उसे अनुमति दी जाएगी।

नागालैंड में प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का नियम-

नागालैंड राज्य में बाहरी लोगों के लिए जमीन खरीदना मान्य नहीं है। साल 1963 में जब यह राज्य बना, तब विशेष अधिकार के रूप में आर्टिकल 371A का प्रावधान किया गया था। इसके अनुसार, यहां दूसरे राज्यों के लोगों को जमीन खरीदने की अनुमति नहीं है।

सिक्किम में बाहरी लोग नहीं ले सकते प्रॉपर्टी-

सिक्किम एक ऐसा राज्य है जहां प्रॉपर्टी के साथ-साथ इनकम टैक्स को लेकर भी कई नियम हैं। दूसरे राज्यों के लोग यहां जमीन नहीं खरीद सकते। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 371 AF में यह प्रावधान है कि बाहरी लोग भूमि या संपत्ति की बिक्री और खरीद के लिए प्रतिबंधित हैं।

अरुणाचल प्रदेश में यह है नियम-

भारत के पूर्वी राज्यों में अरुणाचल प्रदेश देश के विशेष राज्यों में से एक है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को आकर्षित करती है। यहां बाहरी लोगों को प्रॉपर्टी खरीदने की अनुमति नहीं है। कृषि भूमि सरकारी मंजूरी के बाद ही ट्रांसफर की जाती है।

इन राज्यों में भी नहीं खरीद सकते भूमि-

उत्तर पूर्वी राज्यों के लोग एक दूसरे के राज्य में भूमि नहीं खरीद सकते। मिजोरम, मेघालय और मणिपुर भी ऐसे राज्य हैं, जहां बाहरी राज्यों के लोग प्रॉपर्टी नहीं खरीद सकते। इन राज्यों में प्रॉपर्टी से संबंधित कई नियम सख्ती से लागू किए गए हैं।