यूपी वालों की बदल जायेगी लाइफ, 2600 किलोमीटर नेशनल हाईवे से जुड़ेंगे ये शहर

UP News : यूपी जाना अब आसान होगा। नया राष्ट्रीय मार्ग, 2600 किमी से अधिक लंबा, इस वर्ष पूरा होने की योजना है। NHC ने चालू वित्तीय वर्ष में 60 परियोजनाएं प्राप्त की हैं।

 

Uttar Pradesh News : इस साल उत्तर प्रदेश में 2600 किमी से अधिक लंबी नई राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माण कार्य पूरा करने की योजना बनाई गई है। NHC ने चालू वित्तीय वर्ष में 60 परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग को दी हैं। जिनमें से 24 का काम शुरू हो गया है। इनमें महत्वपूर्ण परियोजनाओं में राम-जानकी मार्ग, राम वनगमन मार्ग, अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा और कई शहरों में बाईपास शामिल हैं। 

नए प्रोजेक्टों के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी

PWD के इन 60 परियोजनाओं के अलावा सड़क परिवहन मंत्रालय छह नए परियोजनाओं पर काम कर रहा है। लोक निर्माण विभाग (एनएच) के मुख्य अभियंता परवेज अहमद खान ने बताया कि 2023-24 में नेशनल हाइवे के 60 कार्यों में से 24 की शुरुआत हो चुकी है। 13 परियोजनाओं के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए हैं। 15 कार्यों का टेंडर चल रहा है। आठ परियोजनाओं के लिए निविदा आहूत की गई हैं। इन परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण तेजी से हो रहा है। 

ये पढ़ें - UP की इन जमीनो पर अब नहीं होगा यह काम, योगी सरकार का नया फरमान जारी 

मिर्जापुर-जौनपुर, मछलीशहर-वाराणसी भी एनएच से जुड़ेंगे

PWD (NH) के प्रमुख परियोजनाओं में मछली शहर-वाराणसी और मिर्जापुर-जौनपुर का नया NH भी शामिल है। इसमें बलरामपुर, रायबरेली, मड़ियाहूं, अमेठी, प्रतापगढ़ बाईपास, मुंशीपुलिया और खुर्रमनगर एलिवेटेड फ्लाईओवर भी शामिल हैं। विभाग ने बताया कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बरेली-बिसलपुर सहित अन्य करीब पांच नए परियोजनाओं को स्वयं पूरा कर रहा है। निर्माण कार्यों में अधिकांश पुरानी संकरी सड़कों को दो-लेन पेब्ड सोल्डर के साथ न्यूनतम 10 मीटर चौड़ा करना होगा, जो नेशनल हाइवे की श्रेणी में आते हैं। कुछ काम चार-लेन के हैं भी। 

सबसे ज्यादा 24 प्रोजेक्ट लखनऊ सर्किल में

इस वर्ष, लोक निर्माण विभाग ने प्रयागराज में 19 नेशनल हाइवे सर्किल, बरेली में 6 नेशनल हाइवे सर्किल, कानपुर में 7 नेशनल हाइवे सर्किल, लखनऊ में 24 नेशनल हाइवे सर्किल और गोरखपुर में 4 नेशनल हाइवे सर्किल कार्य पूरे किए जाएंगे। इन सभी परियोजनाओं के लिए 29099 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। 

5 साल में 3226 किमी. नए हाइवे बने यूपी में

2017 में उत्तर प्रदेश में 8364 किमी. नेशनल हाइवे बन चुके थे। 2017 से 2023 के बीच राज्य में 3226 किमी लंबी नया नेशनल हाइवे बनाया गया था. अब यूपी में यह 11590 किमी है। इस साल उत्तर प्रदेश में 60 नए निर्माणों से नेशनल हाइवे की लंबाई और बढ़ जाएगी।

ये पढ़ें - सरसों के भाव में आई MSP से इतनी गिरावट, क्या बढ़ेगा रेट