मराठवाड़ी भैंस से पशुपालकों की बढ़ेगी कमाई, देती हैं इतना दूध
 

देश ही नहीं दुनिया में दूध की तेजी से मांग बढ़ी है. आजकल दूध के व्यापारी भी अच्छी कमाई कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी भैंस की नस्ल बताएंगे जिसे पालकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
 

Marathwadi Buffalo: देश ही नहीं दुनिया में दूध की तेजी से मांग बढ़ी है. आजकल दूध के व्यापारी भी अच्छी कमाई कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी भैंस की नस्ल बताएंगे जिसे पालकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। मराठवाड़ी भैंस एक दुधारू पशु है जो महाराष्ट्र में पाई जाती है। इस भैंस की एक पुरानी नस्ल भी है। ये भैंस दूध देने के लिए प्रसिद्ध हैं। इस भैंस का दूध प्रोटीन और वसा से भरपूर है। ये दही, घी, मक्खन और दूध जैसे डेयरी उत्पादों को अच्छा मानते हैं।

ये पढ़ें - आपका खाली प्लॉट करवाएगा आपकी मौज, बस रखें सुबह-शाम ध्यान 

मराठवाड़ी भैंस की दूध उत्पादन क्षमता, साथ ही उनकी अन्य विशेषताओं की वजह से डेयरी खेती में उपयोगी माना जाता है। ये पशुपालकों की आय बढ़ा रहे हैं। इस भैंस का आकार मध्यम है। भैंस काला होता है। जबकि इसके घुमावदार और लंबे सींग हैं।

मराठवाड़ी भैंस को तगड़ा दूध देने के लिए उसे संतुलित आहार देना चाहिए। जिसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन हो। भैंस को स्वच्छ जगह पर रखना चाहिए। नियमित रूप से भैंस को टीकाकरण करना चाहिए। पशुपालकों को इन भैंसों से अधिक पैसा मिल सकता है।

इन जिलों में पाई जाती है नस्ल

मराठवाड़ी भैंस 300 से 400 किलो के बीच वजन करते हैं। जबकि ये भैंस 1200 किलो तक दूध दे सकते हैं। मराठवाड़ी भैंस फलीदार चारे और तूड़ी खाते हैं। महाराष्ट्र के बीड, परभणी, जालना, नांदेड़, लातूर और उस्मानाबाद में प्रायः मराठवाड़ी भैंस पाई जाती है।