UP में 10 हजार से ज्यादा बसों का होगा संचालन, योगी सरकार ने की बड़ी तैयारियों, आवागमन होगा आसान 
 

UP News : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले महाकुंभ मेले को लेकर योगी सरकार अभी से तैयारी में जुट चुकी है। उत्तर प्रदेश में महाकुंभ मेले में देश विदेश करोड़ श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है। प्रदेश में यातायात संबंधी कोई भी समस्या ना हो इसको लेकर 10000 बसों के आसपास संचालन किया जाएगा। पहले चरण में 3050 बसों का संचालन होगा, जबकि दूसरे चरण में 7000 बसों का संचालन होगा। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन ने शासन को महाकुंभ की तैयारियों की जानकारी दी है। खास बात यह है कि महाकुंभ में प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और अयोध्या सहित राज्य के 19 रीजन की बसें लगाई जाएंगी।

 

Uttar Pradesh News : यूपी रोडवेज ने महाकुंभ मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्नान उत्सव को देखते हुए उसे तीन चरणों में विभाजित किया गया है। 12 जनवरी से 23 जनवरी तक पहला चरण होगा, 24 जनवरी से सात फरवरी तक दूसरा चरण होगा, और आठ से 27 फरवरी तक तीसरा चरण होगा। इसी तरह बसों का संचालन होगा। यूपी रोडवेज इस दौरान 165 मार्गों पर बसें चलायेगा।

पहले चरण में 3050 बसों का संचालन होगा, जबकि दूसरे चरण में 7000 बसों का संचालन होगा। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन ने शासन को महाकुंभ की तैयारियों की जानकारी दी है। खास बात यह है कि महाकुंभ में प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और अयोध्या सहित राज्य के 19 रीजन की बसें लगाई जाएंगी। पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति पहले चरण में है, जबकि मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी दूसरे चरण में है, और माघी पूर्णिमा, महाशिवरात्रि तीसरे चरण में है।

मुख्य स्नान पर्व पर पहले-तीसरे चरण में प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, आजमगढ़, चित्रकूट, अयोध्या, देवीपाटन और झांसी क्षेत्र से 3050 बसें चलेगी। सर्वाधिक 450 बसें कानपुर क्षेत्र से होंगी। इसके बाद लखनऊ से 400 बसें और प्रयागराज से 390 बसें शामिल होंगी।

कानपुर, गाजियाबाद से भी बसें आएंगी।

दूसरे चरण में मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी का स्नान पर्व है। इस दौरान 7000 बसों का परिचालन होगा। इस प्रक्रिया में प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, चित्रकूट, आजमगढ़, इटावा, मुरादाबाद, आगरा, बरेली, अयोध्या, अलीगढ़, देवीपाटन, मेरठ, हरदोई, गाजियाबाद, झांसी और सहारनपुर रीजन की बसें चलाएंगी। दूसरे चरण में गाजियाबाद रीजन से सबसे अधिक 600 बसें होंगी। उस समय इन बसों को प्रयागराज के कटका झूंसी, सरस्वती द्वार, बेला कछार, बेली कछार, नेहरू पार्क, लेप्रोसी और सरस्वती हाईटेक सिटी से चलाया जाएगा।

रीजनवार दूसरे चरण में लगाए जाने वाली बसों की संख्या

क्षेत्र का नाम  कुल बस
सहारनपुर  400
झांसी   150
गाजियाबाद 600
हरदोई   410
मेरठ   430
देवीपाटन   200
अलीगढ़  430
अयोध्या  210
बरेली  430
आगरा 430
मुरादाबाद  410
इटावा 410
चित्रकूट 270
आजमगढ़ 270
कानपुर  450
गोरखपुर   390
लखनऊ  400
वाराणसी  320
प्रयागराज  390

रीजनवार पहले व तीसरे चरण में लगाए जाने वाली बसों की संख्या

क्षेत्र का नाम कुल बस
झांसी   150
देवीपाटन   200
अयोध्या 210
चित्रकूट 270
आजमगढ़ 270
कानपुर   450
गोरखपुर   390
लखनऊ   400
वाराणसी   320
प्रयागराज   390