मुकेश अंबानी है देश के सबसे पहले नंबर वन बिजनेसमैन, कैसे बनाया रिलायंस कंपनी को

Mukesh Ambani News : दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर लोगों में भारत के एक उघोगपति मुकेश अंबानी का बड़ा नाम है। मुकेश अंबानी अब 67 के हो गए हैं। रिलायंस की कमान उन्होंने पिता के निधन के बाद 2002 में संभाली थी। अब कंपनी कहां से कहां पहुंच गई है इसके बारे में तो आप सब जानते ही है। आइए जान लेते है कि कैसे इन्होने रिलायंस कंपनी को नंबर.1 बना दिया है। 

 

The Chopal : भारत के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी 67 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म यमन के अदन शहर में हुआ था। पिता धीरूभाई अंबानी के देश लौटने के साथ ही वे भी यमन से भारत आ गए थे। फिर रिलायंस को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। इन्होने अपने पिता का पूरा साथ दिया था।एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani news) की कंपनी ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। अंबानी पहले खुद देश के नंबर 1 अमीर कारोबारी बने तो अब उनकी कंपनी देश की नंबर 1 कंपनी बन गई है।  रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा कायम है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) एक बार फिर से देश की टॉप कंपनी बन गई है।

किसके हाथ में रिलायंस की कमान 

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के पिता जी का साल 2002 में निधन हो गया। धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) की मौत के बाद मुकेश अंबानी ने रिलायंस की कमान संभाली थी। तब से लेकर अब तक मुकेश अंबानी ने कभी पीछ मुड़कर नहीं देखा है। आज के समय में करीब 20 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ रिलायंस बाजार मूल्याकंन में देश की सबसे बड़ी कंपनी है। बता दें, जब मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani net worth) ने रिलायंस की कमान संभाली थी। तब रिलायंस का मार्केट कैप 75,000 करोड़ रुपये का था। रिलायंस का कारोबार आज के समय में पेट्रोलियम के साथ रिटेल, टेलीकॉम और ग्रीन एनर्जी एवं कई अन्य सेक्टर्स में फैला हुआ है। 

दुनिया के 11वें अमीर व्यक्ति है मुकेश अंबानी 

जानकारी  के लिए बता दें कि मुकेश अंबानी मौजूदा समय में दुनिया के 11वें  और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति (India's richest person) है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इडेक्स के मुताबिक, उनके पास 113 अरब डॉलर की संपत्ति है। 2024 में उनकी संपत्ति में 16 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। संपत्ति में इजाफा होने की बड़ी बजह रिलायंस के शेयर में उछाल आना है। इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक रिलायंस के शेयर ने निवेशकों को 12.26 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 

इस तरह बच्चों में किया कारोबार का बंटवारा 

मुकेश अंबानी, रिलायंस के कारोबार (Mukesh Ambani, Reliance business) का तेजी से विस्तार करने के साथ इसे अपने बच्चों में भी सफल तरीके से बांट रहे हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल का कारोबार संभाल रही है। वहीं, बड़े बेटे आकाश अंबानी जियो टेलीकॉम और छोटे बेटे अंनत अंबानी को रिलायंस ग्रुप का ग्रीन एनर्जी बिजनेस दिया है, जिसमें कंपनी बड़े स्तर पर निवेश कर रही है।