Noida गाज़ियाबाद के बीच दूरी कम करेगा नमो भारत स्टेशन, जानिए कब तक होगा शुरू

UP Update : नमो भारत का स्टेशन जल्द ही नोएडा-गाजियाबाद की दूरी को कम करेगा। यात्रियों को दोनों शहरों में समय बचेगा और राहत मिलेगी। स्टेशन के आसपास कनेक्टिविटी के लिए दो अतिरिक्त एफओबी बनाए जाएंगे।
 

The Chopal (UP News) : दिल्ली-मेरठ नमो भारत एक्सप्रेस और नोएडा-गाजियाबाद की दूरी जल्द ही कम हो जाएगी। न्यू अशोक नगर में बन रहा 90 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज मेट्रो स्टेशन दोनों शहरों के यात्रियों को बहुत राहत देगा। अगले चार महीने में इस इंटरचेंज पर ट्रायल होने की उम्मीद है। अभी गाजियाबाद से नोएडा मेट्रो से जाना लंबा सफर है। न्यू अशोकनगर से आनंद विहार स्टेशन तक पहुंचने में कुल दस स्टेशन पार करने पड़ते हैं।

DMRC के अनुसार, इस दूरी को तय करने में 27 मिनट लगते हैं। वहीं, आनंद विहार स्टेशन से नमो भारत ट्रैक पर न्यू अशोक नगर सीधा जा सकेगा। यह दूरी तय करने में तीन मिनट ही लगेंगे। यहां से लोग मेट्रो से नोएडा जा सकते हैं। या नोएडा के यात्री आनंद विहार जा सकते हैं। न्यू अशोकनगर से आनंद विहार की दूरी लगभग तीन किलोमीटर होगी। नमो भारत ट्रेन दिल्ली में आनंदविहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां तक जाएगी।

इन स्टेशनों पर जाना नहीं होगा

कडकडडूमा, प्रीत विहार, निर्माण विहार, लक्ष्मीनगर, यमुना बैंक, अक्षरधाम, मयूर विहार फेज वन और फेज वन एक्सटेंशन

दो FOB और बनेंगे

स्टेशन के आसपास के इलाकों की स्टेशनों तक बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए दो अतिरिक्त फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे। RRTS स्टेशन के एक तरफ 42 मीटर लंबा और 6.5 मीटर चौड़ा FOB बनाया जाएगा, जो चिल्ला गांव और मयूर विहार एक्सटेंशन के आस-पास के क्षेत्रों को जोड़ेगा। न्यू अशोक नगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए, प्राचीन शिव मंदिर के पास 45 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा एफओबी उपलब्ध होगा।

90 मीटर लंबी एफओबी से मेट्रो स्टेशन जुड़ेगा

अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन वर्तमान अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के निकट बनाया जा रहा है। आरआरटीएस स्टेशन और मेट्रो स्टेशन के बीच 6 मीटर चौड़ा और 90 मीटर लंबा FOB बनाया जा रहा है।

ये पढ़ें : UP का एक मात्र जिला जिससे सटी 4 राज्यों की सीमा, कहा जाता है भारत का स्विट्जरलैंड