UP में आगरा हाईवे पर नहीं लगेगा अब जाम, बनेगा 7 लेन फ्लाईओवर
Delhi-Agra Highway : बल्लभगढ़ में एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की लागत लगभग 150 करोड़ रुपये होगी। इसका निर्माण डेढ़ वर्ष में पूरा हो जाएगा। निर्माण कार्य अभी शुरू होने में लगभग तीन महीने लग सकते हैं।
The Chopal : दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम से बचाने के लिए बल्लभगढ़ रेलवे फ्लाईओवर सात लेन का होगा। इसके बनने से जेसीबी चौक से सब्जी मंडी कट तक जाम खत्म हो जाएगा। इससे आगरा और दिल्ली जाना और आसान होगा। शनिवार को परियोजना का शिलान्यास केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया। फ्लाइओवर बनाने की लागत लगभग 150 करोड़ रुपये होगी। इसका निर्माण डेढ़ वर्ष में पूरा हो जाएगा। निर्माण कार्य अभी शुरू होने में लगभग तीन महीने लग सकते हैं। रेलवे फ्लाईओवर बल्लभगढ़ अनाज मंडी कट से शुरू होगा।
ये पढ़ें - MP के इस शहर में बनेगा नया एयरपोर्ट, निर्माण के लिए 250 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहण
इसका निर्माण पिलर पर होगा। रेलवे फ्लाईओवर एल्सन चौक से आगे जाकर इसमें समाप्त होगा। दोनों सिरों पर यूटर्न होगा। फ्लाईओवर से नीचे और ऊपर जाने में इससे आसानी होगी। इस फ्लाईओवर से सेक्टर-25 की ओर जाना है तो किसी को नीचे से जाना होगा। सब्जी मंडी से दिल्ली जाना चाहते हैं तो इस पर चढ़कर हाईवे पर जा सकते हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि शहर का विकास लगातार हो रहा है। 10 साल पहले फरीदाबाद में जाम था। रास्ते भी खराब थे। इस राजमार्ग को छह लेन बनाने के साथ दो और एक्सप्रेसवे भी बन रहे हैं।
ग्रिल फांदकर हाईवे पार करते हैं लोग
फ्लाईओवर बनने के बाद दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को जाम नहीं होगा। फिलहाल, जेसीबी चौक पर ट्रैफिक लाइट बनी हुई है। इसलिए यहां वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ता है। एल्सन चौक पर पैदल चलने वाले हाईवे ग्रिल फांदते हैं। इससे वाहनों की गति कम होती है। मौजूदा रेलवे फ्लाईओवर चार लेन का है। इसलिए गाड़ी रेंगती रहती है। सात लेन रेलवे फ्लाईओवर बनने के बाद दिल्ली और आगरा की ओर चलने वाले वाहन चालकों को जाम नहीं होगा।
सोहना फ्लाईओवर को चौड़ा किया जा रहा
इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा को जाम से बचाने के लिए लगातार खुले रास्ते बनाए जा रहे हैं। बल्लभगढ़-सोहना रेलवे फ्लाईओवर को चौड़ा किया जा रहा है और बल्लभगढ़-मोहना सड़क पर भी एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। दिल्ली-आगरा हाईवे पर अब एलिवेटेड रेलवे फ्लाईओवर का काम शुरू होगा। बल्लभगढ़ विधानसभा एक निर्वाचन क्षेत्र बन गई है।
ये पढ़ें - Delhi - Mumbai Expressway लिंक रोड पर वाहनों के हॉर्न नहीं सुनाई देंगे, लगाई जा रही ये तकनीक