अब हाईवे का सफर पड़ेगा महंगा, इस दिन से बढ़ेंगे टोल टैक्स के रेट

आने वाली 1 अप्रैल से आपको सफर करने के लिए अधिक टोल टैक्स देना पड़ेगा। बता दें कि यह डरे 31 मार्च को मध्य रात्रि बढ़ाई जाएगी। जानिए टोल टैक्स बढ़ने के बाद कितना चुकाना पड़ेगा पैसा

 

The Chopal, Toll Tax : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से होकर गुजरने वाले इन राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने के लिए अब आपको और अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी की है। टोल टैक्स की बड़ी इन दोनों को 31 मार्च रात के 12:00 बजे लागू कर दिया जाएगा। इन धारों के बढ़ने का असर यहां से गुजरने वाले लगभग 3 लाख छोटे-मोटे वाहनों पर पड़ने वाला है।

टोल टैक्स को सड़क और परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दी है। नतीजतन, एक अप्रैल से राजधानी से जुड़ने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्गों पर आना-जाना महंगा हो गया। NHAI कानपुर राजमार्ग पर नवाबगंज, अयोध्या राजमार्ग पर अहमदपुर, रोहिणी, शाहपुर, बारा, रायबरेली राजमार्ग पर दखिना, बहराइच राजमार्ग पर दुलारपुर, गुलाल्पुरवा, आनी पर वसूली करता है। NHAI परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि नोटिफिकेशन 2024–25 जारी किया गया है। कार और जीप का टोल टैक्स 10 रुपये बढ़ा है।  

टोल प्लाजा - नवाबगंज, उन्नाव हाइवे

एकल यात्रा ---------- पुरानी दर ------- नई दर
कार 90 -- 95
बस, ट्रक -- 310--320
छोटे कॉमर्शियल 150 -- 155

टोल प्लाजा - अहमदपुर, फैजाबाद हाइवे

एकल यात्रा ---------- पुरानी दर ------- नई दर
कार 115-- 115
बस, ट्रक 385 -- 395
छोटे कॉमर्शियल  185 -- 185

टोल प्लाजा - रोहिणी, फैजाबाद हाइवे

एकल यात्रा -------- पुरानी दर ------- नई दर
कार 120 -- 120
बस, ट्रक 405 -- 415
छोटे कॉमर्शियल 190-- 195

टोल प्लाजा - दखिना शेखपुर, लखनऊ हाइवे

एकल यात्रा --------- पुरानी दर ------- नई दर
कार 110 --- 115
बस, ट्रक 375 --385
छोटे कॉमर्शियल  180-- 185

टोल प्लाजा - शाहपुर, बाराबंकी हाइवे

एकल यात्रा -------- पुरानी दर ------- नई दर
कार 40-- 40
बस, ट्रक 130-- 135
छोटे कॉमर्शियल 60 -- 65

टोल प्लाजा - बारा, बाराबंकी हाइवे

एकल यात्रा -------- पुरानी दर ------- नई दर
कार  100 -- 105
बस, ट्रक  345 -- 350
छोटे कॉमर्शियल 165 ---170

टोल प्लाजा - आनी, बहराइच हाइवे

एकल यात्रा -------- पुरानी दर ------- नई दर
कार 45 -- 45
बस, ट्रक 145-- 150
छोटे कॉमर्शियल 70-- 70
 
टोल प्लाजा - गुलालपुरवा, बहराइच हाइवे

एकल यात्रा -------- पुरानी दर ------- नई दर
कार 50 -- 50
बस, ट्रक 170 -- 175
छोटे कॉमर्शियल 80 -- 80

ये पढ़ें - भारत का यह गांव है दुनिया में सबसे अमीर, पैसे के लिए खोलने पड़े 17 बैंक