UP सहित इन राज्यों में धान की बुवाई का रकबा बढ़ा, ग्वार गम में आई तेजी
The Chopal: धान की बुआई मध्यप्रदेश में 7.07 लाख हेक्टेयर बढ़ी है जबकि बिहार में 5.64 लाख हेक्टेयर, उत्तर प्रदेश में 4.07 लाख हेक्टेयर, तेलंगाना में 1.20 लाख हेक्टेयर और पश्चिम बंगाल में 0.62लाख हेक्टेयर बुआई बढ़ी है। वहीं ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में धान की बुआई कम हुई है।
धान की बुआई में करीब 3% का इजाफा हुआ है। शुक्रवार तक धान की 7.33 करोड़ हेक्टेयर में बुआई हुई। पिछले हफ्ते 57 लाख हेक्टेयर में धान की बुआई हुई। धान की बुआई पिछले साल से 1.2% बढ़ी है। अच्छी बारिश के कारण धान की बुआई बढ़ी है जबकि पिछले हफ्ते तक धान की बुआई 10% कम थी।
नॉर्थ वेस्ट भारत, सेंट्रल भारत और दक्षिण भारत में धान की बुआई बढ़ी है। देश में अब तक धान की बुआई के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2 हफ्ते में देश में धान की बुआई 10 फीसदी कम हुई है जबकि 1 हफ्ते में इसमें 24 फीसदी की कमी आई है। वहीं 21 जुलाई को धान की बुआई 3 फीसदी बढ़ी है।
धान की बुआई मध्यप्रदेश में 7.07 लाख हेक्टेयर बढ़ी है जबकि बिहार में 5.64 लाख हेक्टेयर, उत्तर प्रदेश में 4.07 लाख हेक्टेयर, तेलंगाना में 1.20 लाख हेक्टेयर और पश्चिम बंगाल में 0.62लाख हेक्टेयर बुआई बढ़ी है। वहीं ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में धान की बुआई कम हुई है।
बढ़े चावल के दाम
इंटरनेशनल मार्केट में चावल के कीमतों में तेजी देखने को मिली। 3 महीनों की ऊंचाई पर चावल के दाम पहुंचे है जबकि $16/cwt के करीब दाम पहुंचे है। थाइलैंड, वियतनाम ने चावल के दाम बढ़ाए है। कीमतों में की $5-10/टन की बढ़ोतरी हुई है।
सोने चांदी के भाव आज : एमसीएक्स में सोना गिरा, विदेशी बाजार में भी गोल्ड में नरमी
तेजी में ग्वार
NCDEX पर ग्वार का भाव 5 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा है। ग्वार गम अगस्त वायदा 13364 तक पहुंचा है। ग्वार सीड अगस्त वायदा 6250 तक पहुंचा है। 7 महीनों की गिरावट के बाद ग्वार गम में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं 7 महीनों में ग्वार गम 17% से ज्यादा गिरा है। जुलाई में ग्वार गम 15% से ज्यादा चढ़ा है। वहीं जुलाई में ग्वार सीड करीब 10% चढ़ा है।
ये भी पढ़ें - गांवों में बनेगी 2 करोड़ लखपति दीदी, पीएम मोदी ने लाल किले से कही ये बड़ी बात