पाकिस्तानी सबसे ज्यादा इन चार भारतीय को करते हैं सर्च, जाने कौन हैं वो 
 

पाकिस्तानी लोगों को भारतीय कलाकारों के बारे में बहुत कुछ पता है। यही कारण है कि गूगल टॉप ट्रेंड्स 2023 की लिस्ट में चार भारतीय नाम हैं जिन्हें पाकिस्तानियों ने बहुत सर्च किया है।

 

The Chopal : गूगल हर साल एक सूची जारी करता है जो बताता है कि किस देश के नागरिकों ने किस विषय को लेकर इंटरनेट पर सबसे अधिक खोज की है। आज हम पाकिस्तान के बारे में आपको बताने वाले हैं। वहां के लोगों ने चार भारतीयों के बारे में बहुत सर्च किया है। ये चारों भारतीय भारत में बहुत लोकप्रिय हैं, लेकिन उनकी खोजों से लगता है कि पाकिस्तान में भी बहुत लोकप्रिय हैं। जिनमें से एक नाम आपको हैरान कर सकता है। अब पूरी लिस्ट एक-एक करके आपको बताते हैं।

ये पढ़ें - रोमांस की प्रैक्टिकल क्लास से लेकर मिलती हैं यंहा मर्द बनने की ट्रेनिंग, खेला जाता हैं गंदा खेल 

पहले नंबर पर हैं अक्षय कुमार

भारतीय सिनेमा में अक्षय कुमार एक महत्वपूर्ण नाम हैं। इनकी फिल्में भारत सहित पूरी दुनिया में पसंद की जाती हैं। पाकिस्तानियों ने इनके बारे में बहुत खोज की है। दरअसल, वर्ष में उनकी कई फिल्में आती हैं और अधिकांश हिट होती हैं, इसकी एक वजह हो सकती है। फिलहाल देखा जाए तो अक्षय कुमार या तो देशभक्ति वाली फिल्में बना रहे हैं या कॉमेडी।

दूसरे नंबर पर हैं टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में एक नए स्टार हैं। टाइगर श्रॉफ ने हीरोपंती से बॉलीवुड में कई महत्वपूर्ण फिल्में बनाई हैं। इनकी फिल्मों के अलावा, वे अपनी बेहतरीन बॉडी और एक्शन सीन के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। टाइगर श्रॉफ की युवा फैन फॉलोइंग अधिक है।

तीसरे नंबर पर हैं शुभमन गिल

इस लिस्ट में शुभमन गिल तीसरे स्थान पर हैं। भारत सहित पूरी दुनिया में शुभमन गिल के प्रशंसक हैं। यही कारण है कि उनके चाहने वाले भी पाकिस्तान में हैं। शुभमन गिल को भारत का क्रिकेट भविष्य बताया जाता है। आपको बता दें कि इनसे जुड़े कई मीम भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होते हैं।

चौथे नंबर पर हैं काजोल

काजोल को कौन नहीं जानता? बेहतरीन अभिनेत्री हैं। इन्हें भारत और पाकिस्तान में भी लोग चाहते हैं। काजोल काफी समय से फिल्मों से दूर थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने फिर से बड़े पर्दे पर वापसी की है। औटीटी हो या सिनेमा काजोल दोनों जगह अपनी लोकप्रियता कायम रखी है।

ये पढ़ें - उत्तर प्रदेश के 13 जिलों की 73 ग्राम पंचायतों में किया जाएगा यह खास काम