राम नाम वालों को उत्तर प्रदेश के इस चिड़िया घर में मिल रही शानदार छूट, इतने की मिलेगी टिकट

UP News : 21 जनवरी को राम नाम वाले दर्शकों को विशेष तौर पर सुविधा दी जाएगी। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का चिड़ियाघर में सजीव प्रसारण (Live broadcast) भी होगा। 

 

The Chopal (Ayodhya) : उत्तर प्रदेश की अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उल्लास के बीच चारों ओर राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। अगर आपका नाम भी राम के नाम पर है तो इस चिड़ियाघर के लिए आप उनके खास दर्शक होंगे। शहीद अशफाक उल्ला प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) ने ऐसे लोगों को एक दिन के लिए विशेष तौरपर छूट देने का निर्णय लिया है, जिनके नाम में राम आता है। राम नाम वाले दर्शकों को चिड़ियाघर में आधे दाम पर टिकट मिलेगी। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पहले यानिकी 21 जनवरी को राम नाम वाले दर्शकों को विशेष तौर पर सुविधा दी जाएगी। जिन दर्शकों के नाम में राम होगा, उनसे टिकट के आधा पैसे ही लिए जाएगें। दर्शकों के आधार कार्ड से नाम का पता लगाया जाएगा।

चिड़ियाघर में होगा, सजीव प्रसारण

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का चिड़ियाघर में सजीव प्रसारण (Live broadcast) भी होगा। इसके लिए एंट्रेंस प्लाजा स्थित ओडीओपी हॉल में विशेष तौर पर इंतजाम किए जाएंगे। दर्शक 22 जनवरी को चिड़ियाघर में आकर प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण (Live broadcast) देख सकते हैं। इसके चलते, 22 जनवरी को सोमवार होने के कारण दर्शक चिड़ियाघर में वन्यजीव का दर्शन नहीं कर सकेंगे। चिड़ियाघर का मुख्य परिसर बंद रहेगा। दर्शकों की एंट्री सिर्फ एंट्रेंस प्लाजा तक ही होगी।

ये पढ़ें : पेट्रोल और डीजल होगा 10 रुपए सस्ता, जल्द किया जाएगा ऐलान