Petrol Diesel price: बदल गई पेट्रोल डीजल की कीमत, यहां दोगुने से अधिक हो गए दाम

Petrol Diesel Price :  अमेरिका -ईरान के बीच लगातार बढ़ रहे संघर्ष के चलते महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी न किसी चीज के रेट आसमान छू रहे हैं। कभी सोने- चांदी की कीमतें ऑल टाइम हाई को टच कर रही हैं, तो कभी पेट्रोल-डीजल के रेट में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज शुक्रवार, 5 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है आईए जानते हैं कहां किस रेट में मिल रहा पेट्रोल-डीजल
 

TheChopal: बढ़ती महंगाई के बीच अब पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। आए दिन पेट्रोल-डीजल के रेट में उछाल देखने को मिल रहा है कुछ दिनों पहले जहां पेट्रोल की औसत कीमत लगभग 95.70 रुपए प्रति लीटर के आसपास थी और डीजल का भाव 88 रुपए प्रति लीटर चल रहा था, जबकि आज 5 जून को पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Rate Hike) 100 लीटर के पार जा पहुंची हैं। कई जगहों पर रेट दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां आए दिन पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी करती है। पिछले 11 दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है।

इस देश में डेढ़ गुना बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट - 

दरअसल, अमेरिका ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते कई देशों में ऊर्जा का संकट बढ़ गया है जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिका पर भी महंगाई की मार पड़ी है। यहां पेट्रोल डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Rate) डेढ़ गुना बढ़ गई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार कई देशों में डीजल की कीमतें दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।

दुनिया के अन्य देशों में तेजी से बढ़ रही महंगाई के स्तर को देखें तो फिलहाल भारत की स्थिति अच्छी है। भारत में पेट्रोल की कीमतों में लगभग 7.4% और डीजल में 8.3% की तेजी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, में में पेट्रोल और डीजल के रेट लगभग 7.50% बढ़े हैं।

यहां दोगुने से ज्यादा बढ़े पेट्रोल -डीजल के दाम 

बड़े देशों के बीच चल रहे युद्ध का असर सबसे ज्यादा लाओस और फिजी जैसे छोटे देश पर हुआ है। इन देशों में महंगाई तेजी से बड़ी है और डीजल के रेट युद्ध से पहले के मुकाबले अब डबल हो गए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, लॉस में डीजल लगभग 150% महंगा हुआ है, जबकि फिजी में डीजल की कीमत 110% बढ़ी है। जानकारी के लिए बता दें कि इन छोटे देशों में पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate Today) के अलावा अन्य चीजों के दामों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है।

जानिये कहां कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक म्यांमार में पेट्रोल के रेट 87.6% और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price) 85.6% तक बढ़ चुकी है। यूएई में इस दौरान पेट्रोल की कीमतों में 64.4% और डीजल में 71.8% का इजाफा हुआ है इसके अलावा मलेशिया में पेट्रोल की कीमत 54.3 प्रतिशत और डीजल का रेट 62.9% तक महंगा हुआ है।

अमेरिका ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पाकिस्तान श्रीलंका नेपाल चीन और बांग्लादेश पर भी पड़ा है पाकिस्तान में पेट्रोल 47.9% महंगा हो चुका है,जबकि डीजल में 38.10% की तेजी दर्ज की गई है। श्रीलंका में पेट्रोल का रेट 45.6% और डीजल का रेट 48% तक महंगा हुआ है। नेपाल में पेट्रोल की कीमत 38.2% और डीजल की कीमत 58.5% तक बढ़ी है। चीन में भी पेट्रोल का रेट (Petrol Rate) 26.2 और डीजल 28.6% तक महंगा हो चुका है। बांग्लादेश में पेट्रोल की कीमत 20.8 और डीजल का दाम 15 फ़ीसदी तक महंगा हुआ है। इसके अलावा अमेरिका भी युद्ध की तपिश से नहीं बच पाया है। यहां पेट्रोल 40.6 और डीजल 40.5% तक महंगा हुआ है।

भारत में पेट्रोल डीजल का नया रेट जारी - 

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 और डीजल की कीमत 95.20 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में आज 1 लीटर पेट्रोल का रेट 113.51 रुपए और डीजल की कीमत 99.82 रुपए है। चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपए और डीजल (Diesel Rate Today) 99.55 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का रेट 11.21 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 97.83 रुपए प्रति लीटर है।

भारत में यहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल डीजल - 

आज शुक्रवार 5 जून को भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 88.86 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Hike) 84.56 प्रति लीटर है। इसके अलावा सबसे सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34  रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत यहां 106.06 प्रति लीटर है।