property rights : क्या दामाद होगा ससुर की संपत्ति में हिस्सेदार, हाईकोर्ट ने किया साफ
property Rules : परिवारों में अक्सर संपत्ति को लेकर विवाद होते हैं, लेकिन जब ये विवाद बढ़ जाते हैं, तो ये अदालत तक पहुँच जाते हैं। माता-पिता की संपत्ति में बच्चों का अधिकार होता है, लेकिन क्या दामाद ससुर की संपत्ति में अधिकार मांग सकते हैं, इस पर एक मामले तहत उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है।

The Chopal, property Rules : संपत्ति को लेकर परिवार या रिश्तेदारों में मतभेद होना कोई नई बात नहीं है। कई बार छोटे-मोटे झगड़े बड़े विवादों का रूप ले लेते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्हें संपत्ति से जुड़े नियमों और कानूनों की जानकारी नहीं होती है।
अब इसी उच्च न्यायालय ने एक मामले में यह निर्णय लिया है कि क्या दामाद ससुर की संपत्ति पर अपना हिस्सा मांग सकता है या नहीं।
ससुर की संपत्ति पर दामाद का अधिकार कितना है-
केरल उच्च न्यायालय का कहना है कि कोई भी दामाद ससुर की संपत्ति पर अपने अधिकार का दावा कर सकता है।
हालांकि, यह दावा यूं ही नहीं किया जा सकता, इसके लिए एक विशेष कारण होना आवश्यक है। यदि ससुर ने अपनी अर्जित संपत्ति का कुछ हिस्सा या पूरी संपत्ति दामाद के नाम किया है, तो दामाद अपने अधिकार का दावा कर सकता है।
अधिकार मांगने से पहले इन बातों का ध्यान रखें-
यह केवल एक कारण नहीं होना चाहिए, बल्कि दामाद को यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि कहीं ससुर ने किसी दबाव या मजबूरी में संपत्ति दामाद के नाम नहीं की है, क्योंकि ऐसा करना कानून के खिलाफ है और यदि कोई प्रमाण मिलता है, तो दामाद को कानूनी सजा मिल सकती है। यदि ऐसा होता है, तो ससुर अपनी संपत्ति को वापस पाने के लिए अदालत में चुनौती दे सकता है।
बहू का ससुर की संपत्ति पर अधिकार-
यदि हम बहू के ससुर की संपत्ति पर अधिकार की बात करें, तो बहू को अपने पति की पैतृक संपत्ति या ससुर की संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं होता। यदि पति की मृत्यु हो जाती है, तो पत्नी को केवल उतना ही हिस्सा मिलता है जितना उसके पति को मिलना था।
कुल मिलाकर, हाल ही के एक मामले में केरल उच्च न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि दामाद का ससुर की संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं है। दामाद ससुर की भूमि, भवन और न ही उसकी चल संपत्ति पर कोई अधिकार का दावा कर सकता है। यह महत्वपूर्ण निर्णय न्यायाधीश अनिल कुमार ने सुनाया।