Rajsthan Weather : राजस्थान में आने वाले 7 दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, गुलाबी ठंडक देगी दस्तक 
 

मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक ठंडा मौसम रहेगा। दिनों दिन मौसम में घुली ठंडक घटती जा रही है। फिलहाल, पहाड़ों से मैदानों तक पहुंचने वाली सर्दी थमी हुई है क्योंकि स्थानीय मौसम तंत्र और विंड पैटर्न दोनों नहीं बदले हैं।
 

Weather Forecast: मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक ठंडा मौसम रहेगा। दिनों दिन मौसम में घुली ठंडक घटती जा रही है। फिलहाल, पहाड़ों से मैदानों तक पहुंचने वाली सर्दी थमी हुई है क्योंकि स्थानीय मौसम तंत्र और विंड पैटर्न दोनों नहीं बदले हैं। दूसरी तरफ, मौसम केंद्र ने बताया है कि आगामी सप्ताहभर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। ऐसे में सप्ताहभर मौसम में गर्माहट महसूस होना तय है।

ये भी पढ़ें - यूट्यूबर व बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव को जाना पड़ेगा जेल, कौनसी धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज

माउंट आबू की सुंदर वादियां, जो सैलानियों को लुभाती हैं

पर्यटन स्थल माउंट आबू की सुंदर वादियां विदेशों से आने वाले पर्यटकों को बहुत पसंद आती हैं। पर्यटकों को सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य की अनुपम छटा, सुबह की गुलाबी ठंडक, सूरज उगने के गुनगुनी धूप, पक्षियों की चहचहाट, ऐतिहासिक नक्की झील और वन्यक्षेत्र के आसपास की पगडंडियों से दृष्टिगोचर होती हरी भरी पहाडिय़ों के मध्य पर्यटकों को बरबस आकर्षित करती है।

यह तापमान का पूर्वानुमान जयपुर, राजस्थान के लिए है:

03.11.2023: न्यूनतम तापमान 20°C और अधिकतम तापमान 33°C के आस-पास होने की संभावना है, जिसके साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की सांभावना है.
04.11.2023: न्यूनतम तापमान 19°C और अधिकतम तापमान 32°C के आस-पास होने की संभावना है, जिसके साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की सांभावना है.
05.11.2023: न्यूनतम तापमान 19°C और अधिकतम तापमान 32°C के आस-पास होने की संभावना है, जिसके साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की सांभावना है.
06.11.2023: न्यूनतम तापमान 20°C और अधिकतम तापमान 32°C के आस-पास होने की संभावना है, जिसके साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की सांभावना है.
07.11.2023: न्यूनतम तापमान 20°C और अधिकतम तापमान 33°C के आस-पास होने की संभावना है, जिसके साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की सांभावना है.
08.11.2023: न्यूनतम तापमान 20°C और अधिकतम तापमान 33°C के आस-पास होने की संभावना है, जिसके साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की सांभावना है.
09.11.2023: न्यूनतम तापमान 20°C और अधिकतम तापमान 33°C के आस-पास होने की संभावना है, जिसके साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की सांभावना है.

ये पढ़ें - UP News : गंगा पर बनने वाले रिंग रोड व ओवरब्रिज से यूपी के इन जिलों को होगा कायापलट, टेंडर हुआ पास