Ram Mandir : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों की आधे दिन की छुट्टी
 

Ram Mandir News :केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के कारण सारे सरकारी दफ्तरों में आधा दिन की छुट्टी (हाफ डे) घोषित की है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्यालय आधे दिन बंद रहेंगे। याद रखें कि प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

 

UP Ram Mandir : केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के कारण सारे सरकारी दफ्तरों में आधा दिन की छुट्टी (हाफ डे) घोषित की है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्यालय आधे दिन बंद रहेंगे।

लोगों के उत्साह को देखते हुए लिया गया निर्णय

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जनता की उत्साह को देखते हुए सभी केंद्रीय कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। 22 जनवरी को कई राज्यों और स्कूलों में छुट्टी भी घोषित की गई है।

सरकार ने पत्र जारी किया

सरकार ने एक पत्र जारी कर कहा कि 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक देश भर में सभी केंद्रीय सरकारी कार्याल, संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। सरकार ने ऐसा किया ताकि लोगों को राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने का मौका मिल सके।

इन राज्यों में भी होगी छुट्टी

1. हरियाणा 
2. मध्यप्रदेश
3. उत्तर प्रदेश 
4. छत्तीसगढ़
5. मध्यप्रदेश
6. गोवा 

ये पढ़ें - पति को भाई बनाकर दूसरे आदमी संग रचा ली शादी, एक ही घर में रहते हैं अब हंसी खुशी